फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की शाही शादी में एक दिन का खर्च होगा 65 लाख रुपए, करोड़ों लुटाने के बाद बारात लाएंगे निक

Tue, 27 Nov 2018 04:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के दिन करीब आ रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी । निक के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर सोफी टर्नर भारत आ चुके हैं । शादी के लिए जोधपुर का उमेद भवन पैलेस बुक किया गया है ।
विज्ञापन

2 of 8
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : amar ujala
उमेद भवन में शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं । साथ ही पूरा किला 3D लाइटों से सजा दिया गया है । इसी किले में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रियंका-निक की शादी की रस्में चलेंगी । प्रियंका-निक की शाही शादी में करोड़ों रुपए खर्च होने का अनुमान है ।
विज्ञापन

3 of 8
Priyanka Nick party - फोटो : Instagram
डीएनए की एक रिपोर्ट में प्रियंका-निक की शादी का एक-एक खर्च बताया गया है । प्रियंका की प्री-वेडिंग सेरेमनी जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत मेहरानगढ़ किले में होगी । कपल ने 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक मेहरानगढ़ किले को बुक किया है । इन 3 दिनों के लिए ये किला सैलानियों के लिए बंद रहेगा । 



 

4 of 8
प्रियंका
प्रियंका और निक की फैमिली को लाने-ले जाने के लिए चॉपर बुक किया गया है। जोधपुर एयरपोर्ट से उम्मेद भवन तक यही चॉपर बार-बार चक्कर लगाएगा । पैलेस में 64 आलीशान कमरे और सुईट हैं । जिनमें 22 पैलेस रूम और 42 सुईट हैं । इस पैलेस को अब होटल की तरह चलाया जाता है । 
विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका
एक दिन के लिए पैलेस रूम की कीमत 47, 300 हजार है । वहीं ऐतिहासिक सुईट के लिए 65,300 रुपए, रॉयल सुईट के लिए 1.45 लाख, ग्रांड रॉयल सुईट के लिए 2.30 लाख, प्रेजिडेंशियल सुईट के लिए 5.04 लाख रुपये देने होते हैं। इन कीमतों में टैक्स शामिल नहीं किया गया है ।
विज्ञापन

6 of 8
priyanka chopra
ऐसे में पूरे होटल का 1 दिन का खर्चा लगभग 64.40 लाख रुपए है. प्रियंका ने 5 दिनों के लिए होटल बुक किया है । ऐसे में  प्रियंका-निक को होटल के लिए करीब 3.2 करोड़ रुपए देना पड़ेगा ।  3.2 करोड़ में सेरेमनी से जुड़े दूसरे खर्च, खाने-पीने का खर्च, मेहरानगढ़ किले में तीन दिन होने वाली रस्मों का खर्च शामिल नहीं है ।
 
विज्ञापन

7 of 8
Priyanka Nick party - फोटो : Instagram
मेहरानगढ़ किले के मैनेजमेंट ऑफिसर ने DNA को वहां के बुकिंग खर्च के बारे में बताया । मेहरानगढ़ किले में होने वाली सेरेमनी के लिए 10 लाख रुपए सेटअप में खर्च होंगे । केटरिंग का चार्ज 18,000 रुपए हर व्यक्ति काे देना होगा। प्रियंका को मेहरानगढ़ किले में 3 दिन के फंक्शन के लिए 30 लाख और केटरिंग के लिए 43 लाख रुपए देने होंगे ।
 
विज्ञापन

8 of 8
priyanka - फोटो : instagram
ऐसे में प्रियंका की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस का कुल खर्च 73 लाख के करीब होगा । वेन्यू की कीमत और प्री-वेडिंग रस्मों को मिलाकर पीसी-निक को करीबन 3.93 करोड़ देने होंगे । बता दें कि प्रियंका-निक शादी की रस्मों की शुरुआत एक छोटी सी पूजा से करेंगे । बाकी के फंक्शन उसके बाद शुरू होंगे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें