फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Nick Wedding: ढोल-नगाड़ों से हो रहा है मेहमानों का स्वागत, पैलेस के अंदर की तस्वीरें LEAK

Sat, 01 Dec 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PRIYANKA - फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली तस्वीर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यह दोनों क्रिश्चियन रीति से शादी के बंधन में बंध जाएंगे, हालांकि वेडिंग कार्ड में शादी की तारीख 2 दिसंबर बताई गई है। प्रियंका की शादी के बीच सोशल मीडिया पर उम्मेद भवन पैलेस के अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में पैलेस के अंदर की शाही तैयारी देखते रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick wedding - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर पैलेस के अंदर खाने की एक से बढ़कर एक डिशेज और मेहमानों के अंदर आने की खास व्यवस्था की गई है। इन तस्वीरों में तरह-तरह की कुकीज नजर आ रही हैं जिसे देखकर आपका खाने का मन जरूर हो जाएगा। पैलेस के अंदर की तस्वीरें काफी आलीशान हैं, एक तस्वीर में पेड़ को खूबसूरती से सजाया गया है। इस पेड़ की तस्वीर के नीचे कैप्शन लिखा है। प्रियंका और निक की शादी के लिए सजाया गया पेड़। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka nick wedding - फोटो : Instagram
प्रियंका और निक ने शादी को आलीशान बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सोशल मीडिया पर मेहमानों को कार में पैलेस के मुख्य द्वार तक ले जाते हुए तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में पैलेस में मौजूद सभी दरबान लाल और पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस तस्वीर में कुछ लोग ढोल लिए हुए भी नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि मेहमानों की एंट्री होते ही ढोल नगाड़े बजाने को कहा गया है। 

4 of 5
priyanka nick wedding - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के अलावा संगीत सेरेमनी और उम्मेद भवन पैलेस की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में उम्मेद भवन पैलेस के बाहर आतिशबाजी होती हुई साफ दिखाई दे रही है, जबकि दूसरे वीडियो में खाने का इंतजाम दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शाही व्यंजनों का इंतजाम किया गया है इसके साथ ही सफेद रंग की लाइट्स से उम्मेद भवन परिसर जगमगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra and nick - फोटो : twitter
शादी से पहले प्रियंका और निक का वेडिंग कार्ड भी सामने आया है। यह कार्ड सफेद और सुनहरे रंग का है। इस कार्ड को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका और निक को सफेद रंग से काफी लगाव है इसी वजह से कार्ड का डिजाइन काफी सिंपल और सोवर रखा गया है। इस कार्ड के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को है। यह कार्ड बाहर से जितना अच्छा है उतना ही अच्छा अंदर से भी है। यह कार्ड एक बॉक्स में है जिसके अंदर मेहमानों के शादी के कार्ड के अलावा मुंह मीठा कराने का भी ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें