फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आतिशबाजी पर ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर्स बोले- अब तो पटाखे से ऑक्सीजन निकल रही है न...

Sun, 02 Dec 2018 04:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा अब निक जोनस की हो गई हैं। जी हां, दोनों ने शनिवार 1 दिसंबर को क्रिश्चन रीति-रिवाज से जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर ली। आज दोनों हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेंगे। दोनों की मेंहदी की तस्वीरें कल शाम सामने आई थी। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ काफी जंच रहे थे। 1 दिसबंर को क्रिश्चन रीति-रिवाज से हुई शादी के बाद जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Nick wedding - फोटो : Instagram
लेकिन ट्विटर पर फैंस को प्रियंका की ये बात जमी नहीं और उन्हें उनकी शादी के दिन ही ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल मामला ही कुछ ऐसा था। प्रियंका चोपड़ा पटाखों के इस्तेमाल पर रोक के लिए हमेशा से जनता से अपील करती रही हैं। ऐसे में अपनी शादी में जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी करवाना फैंस को ठीक नहीं लगा।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : amar ujala
ट्विटर पर प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया जाने लगा। वीडियो दवाई बनाने वाली कंपनी ‘सिपला’ की ओर से थे। इसमें वह कह रही हैं कि दीपावली के त्योहार को मिठाइयों और प्यार के साथ मनाइए, क्योंकि पटाखों के इस्तेमाल से उठने वाला धुआं अस्थमा के मरीजों पर बहुत बुरा असर छोड़ता है। 

 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : amar ujala
ऐसे में यूजर्स प्रियंका से पूछ रहे हैं जोधपुर के उम्मेद भवन में होने वाली आतिशबाजी से क्या ऑक्सीजन निकल रहा है.... फैंस पूछ रहे हैं कि वो इस तरह का दोहरा रवैया क्यों अपनाती हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा-अब कहां गया सुप्रीम कोर्ट। दिवाली पर कहा था कि पटाखे मत फोड़ो। अब इन्हें कोई क्यों नहीं रोकता।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick - फोटो : amar ujala
वहीं प्रियंका और निक की शादी पर मीम्स भी खूब बन रहे हैं। देखिए यहां किस तरह से इनका मजाक उड़ाया जा रहा है...
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें