फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक ने न की होती यह गलती तो दुनिया के समाने न फूटता भांडा, हो चुकी है प्रियंका और उनकी सगाई

Fri, 17 Aug 2018 08:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
20 नवंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी कर रहे हैं। अब खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा भी इसी दिन अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी कर सकती हैं। इधर, निक का पूरा परिवार भारत पहुंच चुका है और दोनों परिवारों में शादी की रस्मों पर बातें हो रही हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा निक के साथ 18 अगस्त को सगाई करने वाली हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra
सूत्रों के मुताबिक पार्टी में खास लोगों को ही बुलाया गया है। हालांकि दोनों की गुपचुप सगाई की खबरें भी मीडिया में है। इसका सबूत तब मिला जब निक को सगाई के लिए एक फैन ने शुभकामनाएं दीं, तब निक ने शुक्रिया कहकर इस बात का इशारा कर दिया कि वे प्रियंका के साथ इंगेज हो चुके हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका ने पिछले दिनों जब रवीना टंडन के साथ मुलाकात की थी तब गले मिलते हुए उनकी सगाई की अंगूठी कैमरों में दिख गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra
निक की ओर से प्रियंका को मिली इस रिंग की कीमत जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे। खबरों की मानें तो हॉलीवुड रिपोर्टर ने इस बारे में डायमंड एक्सपर्ट ग्रैंट मॉबले से बात की। ग्रैंट के मुताबिक प्रियंका की इस अंगूठी की कीमत तकरीबन तीन लाख डॉलर है। भारतीय करेंसी में देखें तो यह तकरीबन 2.1 करोड़ के आस-पास बैठती है। जिस बजट में भारत में भव्य शादियां हो जाती हैं, उतने की केवल प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग ही है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि निक और प्रियंका की शादी वास्तव में कितनी भव्य होने जा रही है।

 

4 of 5
Deepika and Ranveer
शादी में सोने के नहीं, चांदी के गहने पहनेंगे दीप-वीर
बॉलीवुड के लव वर्ड्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल 20 नवंबर के दिन इटली में शादी रचाएंगे। इधर ताजा खबर ये है कि जोड़े के लिए खूब जोर-शोर से शादी की शॉपिंग शुरू हो गई है पर चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों के परिवार वाले सोने के आभूषणों की जगह चांदी के आभूषण ज्यादा खरीद रहे हैं। ऐसा क्यों, ये तो अभी तक पता नहीं चला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer and deepika
चांदी के गहने खरीदने के पीछे जो वजह सामने आई है वह बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका शादी के लिए जो ड्रेसेज पहन रहे हैं उनके मुताबिक आभूषणों की शॉपिंग की जा रही हो। इसलिए जो परिधान वे पहनने वाले हैं उन पर चांदी के गहने ज्यादा फबेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें