प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची का नाम 'मालती मैरी' है। रिपोर्ट में जन्म प्रमाण पत्र का हवाला दिया गया है, जिसके अनुसार मालती का जन्म रात 8 बजे के बाद हुआ था। 'मालती' नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका अर्थ होता है- 'छोटा सुगंधित फूल।' वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है, जिसका अर्थ है समुद्र का सितारा (star of the sea)। इसका बाइबिल का नाम और फ्रेंच वर्जन भी है, क्योंकि मैरी, यीशु की मां का नाम भी था।