फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आया प्रियंका-निक का मुंबई रिसेप्शन का कार्ड, इस दिन फिर लगेगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला

Thu, 13 Dec 2018 04:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बॉलीवुड में चारों तरफ शादियों का ही सीजन चल रहा है। एक दिन में दो-दो शादियां बॉलीवुड स्टार्स को अटेंड करनी पड़ रही है। ऐसे में अभी भी इन शादियों के ग्रैड रिसेप्शन होने बाकी हैं। वहीं, बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है। बता दें कि वह 20 दिसंबर को मुंबई के होटल ताज लैंड्स में अपनी रिसेप्शन पार्टी रखने जा रही हैं। वहीं, बीती रात मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की भी शादी हो गई है जिसमें पूरा बॉलीवुड उमड़ा था और मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गर्लफ्रेंड गिन्नी संग ब्याह गए हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस संग 2 दिसंबर को सात फेरे लिए हैं और दिल्ली में एक रिसेप्शन भी रखा था जिसमें बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपति शामिल हुए थे। ऐसे में 20 दिसंबर को भी वे दावत कर रहे हैं जिसका कार्ड सामने आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
सफेद और गोल्डन रंग का कार्ड है। खबर है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुल मिलाकर 3 रिसेप्शन पार्टी देंगे।  जिसमें पहला 4 दिसंबर को दिल्ली में हो चुका है जहां देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी दस्तक दी थी। वहीं, 19 दिसंबर को भी एक रिसेप्शन होना है जो करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के लिए होगा। लेकिन 20 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। 

4 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
दिल्ली वाले रिसेप्शन के बाद प्रियंका-निक हनीमून के लिए ओमान निकले थे। लेकिन उनके सिर पर अब 19 और 20 दिसंबर को होने वाले रिसेप्शन की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में दोनों ने प्लान बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anand piramal and isha ambani - फोटो : amar ujala
आखिर में बता दें कि शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी में भी रहती हैं। वहीं, बीती रात देश की अमीर शख्सियत मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की भी शादी मुंबई में हुई जहां बड़े-बड़े उद्योगपति से लेकर राजनेता, बॉलीवुड स्टार्स और खेल जगत से कई हस्तियों ने दस्तक दी थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें