फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव कॉन्सर्ट के बीच प्रियंका और निक ने एक-दूसरे को किया Kiss, वायरल हुआ वीडियो

Tue, 22 Oct 2019 02:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। इस दौरान प्रियंका विदेश में ही थीं । प्रियंका हाल ही में जोनस ब्रदर के कॉन्सर्ट में पहुंचीं । यहां से उनका एक वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में प्रियंका और निक एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra nick jonas
प्रियंका-निक का किस करते हुए ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है । वीडियो में प्रियंका की जेठानी भी दिख रही हैं । प्रियंका और निक कई बार पब्लिक प्लेस पर किस करते देखे गए हैं । बता दें कि प्रियंका और निक ने पिछले साल 1 दिसंबर को शादी की थी । निक और प्रियंका की शादी क्रिश्चियन और हिंदू रीति से हुई थी । 
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने अपने पहले करवाचौथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इसमें वो लाल साड़ी पहने दिख रही थीं । साथ ही उन्होंने मेहंदी भी लगवाई थी, जिस पर निक का नाम लिखा था । निक जोनस अपने कॉन्सर्ट में व्यस्त थे इसलिए प्रियंका लाल साड़ी पहन वहां पहुंचीं और करवाचौथ की सारी विधि पूरी की ।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका के अलावा निक ने भी करवाचौथ की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी बीवी भारतीय है । वो हिंदू है, और हर मायने में अद्भुत है । उन्होंने मुझे अपने कल्चर और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है । मैं उन्हें हमेशा एडमायर करता हूं और जैसा आप देख सकते हैं कि हम दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं । आपको करवाचौथ की बधाई ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
निक के इस पोस्ट पर फैंस प्रियंका को ट्रोल करने लगे । लोगों का कहना था कि ये पोस्ट निक की तरफ से प्रियंका ने लिखा है । वहीं कुछ फैंस का कहना था कि ये किसी निबंध की तरह लग रहा है । बता दें कि प्रियंका की हाल ही में फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है।
 

परिणीति ने शेयर किया था स्कूल के दिनों का वो किस्सा, जिस कारण पैरेंट्स से करने लगी थीं नफरत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें