प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की। इसके बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया । यहां पीएम मोदी भी नए-नवेले जोड़े को बधाई देने पहुंचे थे । इसके बाद ये न्यूली मैरिड कपल ईशा अंबानी के प्री वेडिंग सेलीब्रेशन के लिए उदयपुर पहुंचा ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
इतने बिजी शेड्यूल के बाद अब ये कपल अपने हनीमून के लिए समय निकाल पाया है । खबरों के अनुसार, ईशा के प्री वेडिंग सेलीब्रेशन के बाद प्रियंका और निक ओमान चले गए । कुछ दिन ओमान में बिताने के बाद दोनों मुंबई लौटेंगे और 20 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे ।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
इस बीच ओमान से प्रियंका और निक की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । एक तस्वीर में प्रियंका और निक का नाम रेत पर लिखा हुआ है । प्रियंका ने ये तस्वीर अपने स्टेटस में लगा रखी है । इसके अलावा निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है ।
4 of 5
priyanka chopra nick jonas
- फोटो : instagram
इस वीडियो में प्रियंका और निक मूवी देखते नजर आ रहे हैं । प्रियंका गाना गा रही हैं और निक वीडियो बना रहे हैं । वहीं निक-प्रियंका की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इसमें प्रियंका, निक के सीने पर लेटी हैं और वो सेल्फी ले रहे हैं।
बता दें कि निक-प्रियंका की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं । दोनों ने दो तरह से शादी की । एक क्रिश्चियन और दूसरी हिंदू । इस वेडिंग में करीब 200 मेहमान पहुंचे थे । अब मुंबई में जो रिसेप्शन होगा उसमें बॉलीवुड के सभी दिग्गज सितारे पहुंचेंगे ।