प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को साल की सबसे रॉयल वेडिंग बताया जा रहा है । प्रियंका ने जोधपुर के उमेद पैलेस में एक राजकुमारी की तरह शादी की । वहीं उनके 11 साल छोटे पति ने भी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी । शादी क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीतियों से हुई । प्रियंका ने शादी को प्राइवेट रखा और दो दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट कीं ।
विज्ञापन
2 of 9
priyanka nick
- फोटो : instagram
प्रियंका ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए । देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं । अब प्रियंका की हिंदू वेडिंग की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं । हिंदू वेडिंग 2 दिसंबर को थी । इसमें प्रियंका ने रेड कलर का लहंगा पहना था वहीं निक अलमंड कलर की शेरवानी में नजर आए ।
विज्ञापन
3 of 9
priyanka nick
- फोटो : instagram
ये तस्वीरें प्रियंका के फैन क्लब पेज से पोस्ट हुई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । प्रियंका चोपड़ा के जयमाल की तस्वीर सबसे खूबसूरत है । इसमें प्रियंका और निक को उनके दोस्तों उठा लिया और फिर एक-दूसरे को जयमाल पहनाई । इसके अलावा प्रियंका की दुल्हन बने कई तस्वीरें सामने आई हैं ।
4 of 9
priyanka nick
- फोटो : instagram
प्रियंका अपनी शादी में एक राजकुमारी की तरह दिखना चाहती थीं और ऐसा ही हुआ । प्रियंका का लहंगा और ज्वैलरी उन्हें रॉयल लुक दे रहे थे । प्रियंका की इस रॉयल वेडिंग में करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
5 of 9
priyanka nick
- फोटो : instagram
मेहमानों की खातिरदारी में प्रियंका-निक ने कोई कसर नहीं छोड़ी । खबर के अनुसार, निक की इकलौती साली परिणीति चोपड़ा ने उनके जूते चुराए थे । खबर थी कि निक ने परि को जूते चुराई रस्म के लिए 5 लाख रुपए दिए ।
विज्ञापन
6 of 9
priyanka nick
- फोटो : instagram
इस पर परि ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जो भी लोग जूता छिपाई में मिले पैसों पर अटकलें लगा रहे हैं- 'आपको कुछ नहीं पता है । बस यही कह सकती हूं कि आप लोग गलत हैं । हाहाहा । निक उससे ज्यादा क्रेजी थे । कोई शब्द नहीं हैं । निक ने हमें शॉक्ड कर दिया।'
विज्ञापन
7 of 9
priyanka nick
- फोटो : instagram
परिणीति के इस ट्वीट से अंदाजा लगता है कि निक ने उन्हें 5 लाख से भी ज्यादा अमाउंट दिया है । इसकी वजह से एक्ट्रेस शॉक्ड हो गई हैं । जोधपुर में शाही शादी के बाद प्रियंका-निक ने मंगलवार को दिल्ली में रिसेप्शन दिया । यहां पीएम नरेंद्र मोदी खास मेहमान बनकर पहुंचे ।
8 of 9
priyanka nick
- फोटो : instagram
न्यूलीवेड कपल के साथ पीएम की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । रिसेप्शन में प्रियंका की सास और जेठानी सोफी टर्नर इंडियन लुक में दिखे । बता दें कि शादी के 'द कट' वेबसाइट ने प्रियंका की शादी को फेक बताया है । साथ ही प्रियंका को 'आधुनिक जमाने की धोखेबाज' महिला बताया ।
इस लेख में दावा किया गया, 'निक जोनस अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध को निभा रहे हैं ।' वहीं इस पर टाइम्स नाऊ से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं ऐसी चीज पर बात भी नहीं करना चाहती । ये मेरे लेवल का मुद्दा ही नहीं है । मैं इस समय अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा पल को जी रही हूं । ऐसी चीजें मुझे और निक को प्रभावित नहीं कर सकती हैं।'