फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने पूरे ससुराल को भारत के रंग में रंगा,शादी से पहले पूजा में जेठानी ने लूटी लाइमलाइट

Wed, 28 Nov 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में आज यानी 28 नवंबर से शुरू हो चुकी हैं । आज प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने घर पर पूजा रखवाई है । इस पूजा के बाद पूरा परिवार शादी की बाकी रस्मों के लिए जोधपुर के उमेद भवन के लिए रवाना हो जाएगा । प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी शादी की ऑफीशियल जानकारी नहीं दी है । 
 
विज्ञापन

2 of 5
nick jonas - फोटो : instagram
आज की पूजा के बाद शायद प्रियंका और निक शादी की डेट का खुलासा कर दें । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी । दीपिका और रणवीर की तरह ये कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा । एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन । 

विज्ञापन

3 of 5
sopie turner - फोटो : instagram
आज हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जिठानी के साथ मां के घर पहुंची। प्रियंका ने स्काई ब्लू कलर का सलवार-सूट पहना । वहीं निक पिंक कलर के पायजामे कुर्ते में नजर आए । इसके अलावा प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं । 
 

4 of 5
nick jonas joe jonas - फोटो : instagram
बात दें कि प्रियंका के प्री वेडिंग फंक्शन मेहरानगढ़ किले से होने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर वैन्यू बदल दिया गया । खबरों की मानें तो प्रियंका ने जोधपुर पुलिस से मेहरानगढ़ से उमेद पैलेस जाने के लिए प्रोटेक्शन मांगा था । पुलिस ने प्रोटेक्शन देने में असुविधा जाहिर की । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
इसके बाद प्रियंका ने सारे फंक्शन उमेद पैलेस में करने का फैसला लिया । प्रियंका और निक ने अपने दोस्त और परिवार की सिक्योरिटी के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया है । उमेद पैलेस में ये सारे फंक्शन 5 दिन तक चलेंगे तब तक के लिए ये किला आम लोगों के लिए बंद रहेगा । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें