प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बॉलीवुड के दोस्तों के लिए 20 दिसंबर को एक रिसेप्शन पार्टी दी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में एक रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दूसरी बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। दूसरा रिसेप्शन मुंबई में प्रियंका के करीबी दोस्तों, रिश्तेदारों और मीडिया के लोगों के लिए था। अब उन्होंने मुंंबई के होटल ताज लैंड्स में तीसरा रिसेप्शन दिया। बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की तमाम बड़ी हस्तियां प्रियंका के इस रिसेप्शन में पहुंचे और नए नवेले जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 25
salman khan
- फोटो : instagram
रिसेप्शन में सलमान खान पहुंचे थे। माना जा रहा था सलमान, प्रियंका के 'भारत' छोड़ने से नाराज हैं। फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान ने प्रियंका को लेकर कहा था कि 'शादी के लिए फिल्म छोड़ने की क्या जरूरत है। शादी की तैयारियां तो 4 दिन में हो जाती हैं।'
विज्ञापन
3 of 25
deepika ranveer
- फोटो : instagram
पार्टी में जो सबसे खास जोड़ी दिखी वो रणवीर और दीपिका की थी। दोनों ही ब्लैक आउटफिट में जंच रहे थे। दीपिका ने गोल्डन लहंगा और ब्लैक ब्लाउज के साथ रेड चूड़ा पहना। दीपिका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।
4 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
गुजरे जमाने की सुपरहिट एक्ट्रेस रेखा ट्रेडनिशल लुक में दिखीं। रेखा ने रेड और गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहन रखी थी। रेखा की खूबसूरती आज भी देखते बनती है और वो कई बड़ी एक्ट्रेस को मात दे रही थीं।
विज्ञापन
5 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
प्रियंका के रिसेप्शन में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी पहुंचीं। बता दें कि रिसेप्शन कार्ड व्हाइट एंड गोल्डन कलर का है। मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका-निक ने बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों को न्योता भिजवाया।
विज्ञापन
6 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
इसी साल शादी के बंधन में बंधे हिमेश रेशमिया भी पत्नी के साथ पहुंचे। बता दें कि निक और प्रियंका की शादी की सारी रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थीं और 4 दिन दोनों के परिवारों ने भरपूर एन्जॉय भी किया था। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद दोनों ने 18 फीट का केक भी काटा था।
विज्ञापन
7 of 25
priyanka reception
- फोटो : instagram
बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ पहुंचीं। साइना ने हाल ही में सादगी से शादी की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके दीं।
8 of 25
harman baweja
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन में एक्स ब्वॉयफ्रेंड हरमन बावेजा भी पहुंचे। हरमन और प्रियंका चोपड़ा ने साथ में फिल्म लव स्टोरी 2050 और व्हॉट्स योर राशि की थी। दोनों को अक्सर पार्टियों और इवेंट्स में देखा जाता था हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
9 of 25
priyanka reception
- फोटो : instagram
निर्माता-निर्देशक मुकेश भट्ट पत्नी के साथ पहुंचे। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका शादी के बाद अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी व्यस्त हो गई हैं। वह फिल्म पिंक इज की स्काई कर रही हैं जिसमें उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर नजर आएंगे।
10 of 25
shahid kapoor, mira rajput
- फोटो : social media
ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा पुराने गिले शिकवे भुलाना चाहती हैं। इस वजह से उन्होंने शाहिद कपूर को भी इनवाइट किया। शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे।
11 of 25
kajol
- फोटो : social media
वेलवेट की साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। बता दें कि निक, प्रियंका से उम्र में 10 साल छोटे हैं। खबर है कि प्रियंका नया साल (2019) निक के घर अपने ससुराल में मनाएंगी।
12 of 25
priyanka nick
- फोटो : instagram
ए आर रहमान पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने प्रियंका और निक के साथ कैमरे को पोज भी दिए। मुंबई में होने वाले दोनों रिसेप्शन के बाद प्रियंका फिल्म पिंक इज स्काई के लिए वक्त निकालेंगी।
13 of 25
priyanka nick
- फोटो : instagram
उर्मिला मातोंडकर ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। उर्मिला आखिरी बार फिल्म ब्लैकमेल में आइटम सॉन्ग में दिखी थीं। बात चाहे सुरक्षा इंतजाम की हो या शादी को प्राइवेट रखने की, प्रियंका ने सब कुछ रॉयल अंदाज में किया।
14 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
रेड कलर की ड्रेस में रवीना टंडन कयामत ढा रही थीं। बता दें कि मुंबई में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी और दामाद के लिए पहली रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जो रिश्तेदारों के लिए थी।
15 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
जीरो के प्रमोशन से वक्त निकालकर कटरीना कैफ भी यहां दिखीं। इसके अलावा बॉबी देओल ने भी प्रियंका के रिसेप्शन में शिरकत की।
16 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
अक्षय कुमार के साथ फिल्म मिशन मंगल कर रहीं विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ दिखीं। इससे पहले रिसेप्शन के दौरान प्रियंका ने मेहमानों से अपने पति निक जोनस को इंट्रोड्यूस करवाया। स्टेज पर आकर प्रियंका कहती हैं, 'आप सब 2 सेकंड के लिए ध्यान दीजिए । मैं खुश हूं कि आज आप यहां हम दोनों को प्यार और आशीर्वाद देने पहुंचे हैं । ये पार्टी मेरी मां ने होस्ट की है। आप इनसे मिलिए ये मेरे पति निक जोनस हैं ।'
17 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
वेब सीरीज इनसाइड एज के दूसरे सीजन में विवेक ओबेरॉय इन दिनों व्यस्त हैं। विवेक पत्नी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे थे।
18 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल व्हाइट कलर की ड्रेस में देखी गईं। रिसेप्शन में प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गोरियां' पर थिरक रही हैं ।
19 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
दंगल फेम गर्ल जायरा वसीम ने भी प्रियंका के रिसेप्शन को अटेंड किया। रिसेप्शन में जायरा ने ग्रीन और पिंक कलर का लहंगा पहना था।
20 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
एक्टर और करीना के पिता रणधीर कपूर पहुंचे। बता दें कि करीना इन दिनों साउथ अफ्रीका में हैं। जहां वो बेटे तैमूर का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।
21 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
मणिकर्णिका के प्रमोशन में व्यस्त कंगना बहन रंगोली के साथ पहुंचीं। कंगना बिल्कुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। बता दें कि कंगना और प्रियंका ने साथ में फिल्म फैशन की थी।
22 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस हेमामालिनी ब्लू कलर की साड़ी में पहुंचीं। हेमा मालिनी इससे पहले बेटी ईशा देओल के साथ मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में देखी गई थीं।
23 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
अपने जमाने के हिट एक्टर जीतेंद्र बेटे तुषार के साथ पहुंचे। बता दें कि प्रियंका और निक के रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में रिसेप्शन का एक जबरदस्त वीडियो हाथ लगा है। इसमें निक जोनस अपनी सास मधु चोपड़ा के साथ 'लंदन ठुमकदा' गाने पर डांस करते नजर आए।
24 of 25
bollywood
- फोटो : instagram
गायिका आशा भोसले ने प्रियंका के रिसेप्शन को अटेंड किया। आशा भोसले के साथ काजोल ने मीडिया को पोज दिए।