फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका बेटी संग पति निक जोनस की रिहर्सल में पहुंचीं, रक्षाबंधन ऑनलाइन मनाया; देखें तस्वीरें

Fri, 08 Aug 2025 08:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फैमिली की कई तस्वीरें साझा की हैं। बेटी मालती और पति निक जोनस की फोटो भी इसमें शामिल हैं। साथ ही रक्षाबंधन से पहले ही वह अपने भाई को राखी भेज चुकी हैं। 
विज्ञापन
1 of 1
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फैमिली की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें फिल्म ‘लिलो एंड स्टिच’ का एक डायलॉग लिखा है। वह लिखती हैं, ‘ओहाना का मतलब है परिवार। परिवार का मतलब है कोई पीछे न छूटे या भुला न दिया जाए।’ तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती अपने पापा निक जोनस की म्यूजिक रिहर्सल में भी नजर आईं। 

बेटी संग मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा 
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें कुछ पुरानी वेकेशन की फोटोज हैं। किसी में बेटी मालती खूब मस्ती कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में प्रियंका बेटी मालती के साथ खेल रही है। 

निक जोनस के म्यूजिक रिहर्सल में पहुंचीं 
आगे की तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की म्यूजिक रिहर्सल में पहुंचीं। साथ में बेटी मातली भी दिखीं। मालती बाद में अपने पापा के साथ वक्त गुजारती नजर आईं। साथ ही घर के बाकी बच्चों के साथ भी बेटी मातली की कई तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हैं।  
 


भाई ने बांधी प्रियंका चोपड़ा की भेजी राखी 
एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई और मां और भाभी की भी शेयर की हैं। प्रियंका के भाई ने हाथ में राखी बांधी हुई है। ऐसा लगता है कि प्रियंका ने एक दिन पहले ही ऑनलाइन राखी का त्योहार मना लिया है। पर्सनल लाइफ से हटकर प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी एक हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' रिलीज हुई। वह एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB29' कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट महेश बाबू नजर आएंगे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें