फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया प्रकाश ने दी एक और Good News, इस इंस्टाग्राम फोटो को देख खुश हो जाएंगे फैन्स

Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priya prakash
इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। 19 साल की इस एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है मगर उन्हें अवॉर्ड भी मिल गया है। एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पत्रिका 'आउटलुक' की तरफ से प्रिया प्रकाश को वायरल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram
प्रिया प्रकाश ने अपना पहला अवॉर्ड डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की टीम और इसके निर्देशक ओमर लुलु को समर्पित किया है। एक्ट्रेस ने अवॉर्ड लेते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'अपना पहला अवॉर्ड पाकर गर्व महसूस हो रहा है। वायरल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुनने के लिए आउटलुक का शुक्रिया। यह अवॉर्ड ओमर इक्का और ओरू अदार लव की पूरी क्रू मेम्बर्स का है।' 
विज्ञापन

3 of 5
Priya Prakash Varrier
बता दें कि प्रिया निर्देशक ओमर को बड़ा भाई मानती हैं। इसलिए वह उन्हें 'इक्का' कहकर संबोधित करती हैं। अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रिया प्रकाश कत्थई रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उनकी इस ड्रेस को अंजलि वर्मा ने डिजाइन किया है।

4 of 5
priya prakash
बता दें कि फिल्म 'ओरु अदार लव' के एक गाने में अपने को-स्टार को आंखों से इशारे करने के चलते प्रिया प्रकाश दुनियाभर में मशहूर हो गई थीं। प्रिया प्रकाश के इस 26 सेकंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और वह रातों-रात फेमस हो गईं। वीडियो को एक ही दिन में छह मिलियन बार देखा गया, जिसने रिकॉर्ड कायम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priya prakash
प्रिया की लोकप्रियता के चलते उनके पास बॉलीवुड से भी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं । हाल ही में वह एक चॉकलेट के विज्ञापन में नजर आईं जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया। फिलहाल वह अपनी पढ़ाई के साथ डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' पर फोकस कर रही हैं । इसमें उन्होंने एक स्टूडेंट का किरदार निभाया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें