फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सेकेंड के वीडियो के बाद प्रिया प्रकाश के दीवाने हुए ये सेलिब्रिटी, देखते ही ली सेल्फी

Sun, 13 Jan 2019 11:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priya Prakash Varrier - फोटो : instagram
बीते साल एक वीडियो से रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसी तस्वीरें लगाईं जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Priya Prakash Varrier - फोटो : instagram
दरअसल, प्रिया प्रकाश ने एक्टर रणवीर सिंह और विक्की कौशल के साथ सेल्फी ली है। दरअसल प्रिया फिल्म उरी की स्प्रेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस मौके पर उन्होंने विक्की कौशल के साथ सेल्फी ली। तस्वीर शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश ने लिखा कि 'इससे ज्यादा मैं और क्या मांगती।' यही नहीं प्रिया ने विक्की कौशल को टैग भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
Priya Prakash Varrier - फोटो : instagram
दूसरी तस्वीर में प्रिया प्रकाश ने रणवीर सिंह के साथ सेल्फी ली। बता दें कि प्रिया रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हैं। इंटरव्यू में प्रिया कई बार कह चुकी हैं कि वो रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। ऐसे में जब वो रणवीर सिंह से मिलीं तो उनके लिए ये किसी सपने के पूरे होने जैसा हो। तस्वीर में प्रिया बेहद खुश नजर आ रही हैं।

4 of 5
Priya Prakash - फोटो : file photo
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिया प्रकाश फिलहाल मलयालम सिनेमा पर फोकस कर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं लेकिन फिलहाल मुंबई शिफ्ट होने का उनका कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priya prakash varrier - फोटो : file photo
इससे पहले सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश का आंख मारने वाला 26 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद प्रिया रातों रात स्टार बन गईं और उनके कई मीम्स बनने लगे। ये वीडियो उनकी ही फिल्म ओरु अदार लव के एक सीन का था। फिल्म बीते साल सितंबर में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें