26 सेकेंड के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को सोशल मीडिया पर इतना पॉपुलर बना दिया था कि वह कुछ ही घंटो में देश की जानीमानी हस्ती बन गईं। इस वीडियो की वजह से वह इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बन गई हैं। आपको बता दें कि प्रिया ने उस वीडियो में सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर लोगों को रातोंरात अपना दीवाना बना दिया है। हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो एक फैनसाइट पर रिलीज किया गया है। प्रिया प्रकाश वॉरियर इस वीडियो में बहुत ही सिंपल नजर आ रही हैं।