फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक फिर चर्चा में आईं प्रिया प्रकाश, प्रियंका चोपड़ा और सपना चौधरी को पछाड़ जीता ये खिताब

Thu, 13 Dec 2018 01:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priya prakash varrier - फोटो : file photo
गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की किए जाने वाले सितारों, फिल्मों और गानों की लिस्ट जारी की है। गूगल की लिस्ट में रजनीकांत की फिल्म '2.0' और बैली डांसर नोरा फतेही के सुपरहिट गाने 'दिलबर' को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है। इसके अलावा गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सितारों की भी लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन

2 of 5
priya prakash varrier - फोटो : social media
गूगल पर सितारों को सर्च किए जाने के मामले में 'विंग गर्ल' और मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर ने सभी बॉलीवुड सितारों सहित हरियाणा की सेंसेशन और सिंगर सपना चौधरी को भी पीछे छोड़ दिया है। गूगल की लिस्ट के अनुसार प्रिया प्रकाश को इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : instagram
सितारों को सर्च किए जाने की लिस्ट में प्रिया प्रकाश वारियर नंबर एक पर हैं, तो वहीं अमेरिकन सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति को साल 2018 में दूसरे नंबर पर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। प्रिया प्रकाश और निक के अलावा तीसरे नंबर को हरियाणा सिंगर और बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी रही हैैं। 

4 of 5
salman khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड सितारों की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा नंबर चार पर रही हैं। उनके बाद सोनम कपूर के पति आनंद आहुजा को गूगल ने अपनी लिस्ट में पांचवां स्थान दिया है, जबकि फिल्म केदारनाथ ने बॉलीवुड में कदम रख चुकीं अभिनेत्री सारा अली खान को छठे नंबर पर हैं। बॉलीवुड अभिनेता में सलमान खान का नाम सातवें नबंर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram
आपको बता दें कि गूगल पर नंबर की जगह पाने वाली 'विंग गर्ल' प्रिया प्रकाश इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। स्कूल गर्ल अवतार में उनके आंखों के इशारों वाले वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। हर किसी ने प्रिया के उस वीडियो को काफी पसंद किया था। यह वीडियो उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें