फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं प्रिया प्रकाश, मंगलवार को CJI के समक्ष सुनवाई संभव

Tue, 20 Feb 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priya prakash varrier
रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन चुकीं मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'ओरु ओदार लव' को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग की है। मंगलवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, दीपिक मिश्रा की बेंच इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।
 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
priya prakash
मलयाली फिल्म 'ओरु ओदार लव' के मेकर्स और इसकी एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश के खिलाफ तेलंगाना और महाराष्ट्र में केस दर्ज कराया गया है। उन पर समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। 

क्या है केस?
हैदराबाद के एक छात्र ने फिल्म के निर्देशक ओमार लुलु पर आरोप लगाया। शिकायत के मुताबिक गाना 'मानिक्या मलारया पूवी' में पैगंबर और उनकी पत्नी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

3 of 4
Priya Prakash
सुप्रीम कोर्ट में दर्ज याचिका में अभिव्यक्ति और व्यवसाय की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का हवाला दिया गया है। याचिका में कहा गया है कि गाने के गलत अनुवाद को आधार बनाकर केस दर्ज कराए गए हैं। साथ ही आशंका भी जताई गई है कि गैर मलयालम भाषी दूसरे राज्यों में भी ऐसे केस दर्ज हो सकते हैं।' गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री ने भी मामले में फिल्ममेकर्स का पक्ष लेते हुए कहा था कि इसके पीछे कट्टरपंथियों का हाथ है। 

पढ़ें: प्रिया प्रकाश के वीडियो को देख CM ने डाला फेसबुक पोस्ट, जारी किया ये सरकारी फरमान
विज्ञापन

4 of 4
priya prakash
प्रिया प्रकाश फिल्म के साथ साथ पढ़ाई भी कर रही हैं। वह विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। फिल्म में भी वह छात्रा का ही किरदार निभा रही हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद प्रिया प्रकाश रातों-रात सेलिब्रिटी बन गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें