मलयालम फिल्म की अपकमिंग हीरोइन प्रिया प्रकाश वारियर ने 28 अक्तूबर को अपना 19वां जन्मदिन मनाया है। प्रिया प्रकाश इस साल की शुरुआत में वैलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। स्कूल गर्ल अवतार में उनके आंखों के इशारों वाले वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था। हर किसी ने प्रिया के उस वीडियो को काफी पसंद किया था। अब उनके जन्मदिन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Priya Prakash Varrier
- फोटो : instagram
प्रिया प्रकाश वारियर ने रविवार को अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मलयालम फिल्म के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी, लेकिन सबसे ज्यादा खास बधाई जिसकी रही वह थी प्रिया प्रकाश के को-स्टार रोशन अब्दुल राउफ की। जा हां प्रिया प्रकाश के साथ वीडियो से मशहूर होने वाली एक्टर रोशन अब्दुल राउफ ने उन्होंने बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन
3 of 5
Priya Prakash Varrier
- फोटो : थram
रोशन अब्दुल राउफ ने एक वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए प्रिया प्रकाश वॉरियर को 19वें जन्मदिन की बधाई दी। बात करें वीडियो की तो रोशन अब्दुल के इस वीडियो में प्रिया प्रकाश किसी हिल स्टेशन पर खड़ी दिख रही हैं और वीडियो के ब्लकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे वाली धून बन रही है। इस वीडियो को रोशन अब्दुल राउफ के फैंस के अलावा प्रिया प्रकाश वारियर के फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
priya prakash varrier
- फोटो : instagram
वहीं कोची लाइव के एक इंस्टग्राम पेज ने प्रिया प्रकाश वारियर के जन्मदिन की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में वह अपने परिवार और रोशन अब्दुल राउफ के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह केक काटती हुई भी दिख रही हैं। इस सभी तस्वीरों में प्रिया प्रकाश बेहद खूबसूरत भी लग रही हैं। आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वॉरियर अपने जिस वीडियो से मशहूर हुईं वह उनकी डेब्यू फिल्म का सीन है।
प्रिया प्रकाश वारियर की इस डेब्यू फिल्म का नाम 'ओरू अदार लव' है। फिल्म में उनके साथ रोशन अब्दुल राउफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन उमर लुलू कर रहे हैं। प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 60 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। बताया जाता है कि वह प्रमोशनल पोस्ट के लिए आठ लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।