फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 सेकेंड के वीडियो से प्रिया प्रकाश ने मचा दिया था तहलका, रातों रात ऐसे बन गई थीं 'नेशनल क्रश'

Thu, 12 Sep 2019 05:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priya prakash varrier
साल 2018 में वैलेंटाइन वीक पर वायरल हुए एक वीडियो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस वीडियो में दिखने वाली एक लड़की ने ऐसी आंख मारी कि देश का युवा इसकी चपेट में आकर घायल हो गया। इस लड़की का नाम है प्रिया प्रकाश वारियर। मलयाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया अब एक फेमस स्टार बन चुकी हैं। 12 सितंबर 1999 को जन्मीं प्रिया का आज जन्मदिन है। 
विज्ञापन

2 of 7
Priya Prakash Varrier - फोटो : Social Media
9 फरवरी 2018 के प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था। ये फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित थी। वीडियो में प्रिया प्रकाश और उनके साथी रोशन को दिखाया गया था।
विज्ञापन

3 of 7
Priya Prakash Varrier - फोटो : Social Media
वीडियो में प्रिया प्रकाश बैठीं नजर आ रही थीं जबकि रोशन खड़े होकर उन्हें निहार रहे थे। अचानक दोनों एक दूसरे को देखते हैं और रोशन उन्हें आंख से इशारे करते हैं। प्रिया भी उसी अंदाज में जवाब देती हैं।

4 of 7
Priya Prakash Varrier - फोटो : Social Media
इसके बाद रोशन फिर से इशारे करते हैं लेकिन इस बार प्रिया का जो जबाव था उसे लोगों ने दिवाना बना दिया था। प्रिया उस सीन में रोशन को आंख मारती हैं, लेकिन इस छोटी सी क्लिप ने हर युवा के दिल को घायल कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 7
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram
प्रिया की इस वीडियो ने आते ही रिकार्ड तोड़ दिए थे। रातों-रात वायरल हुए इस वीडियो ने प्रिया को सोशल मीडिया का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था। युवाओं ने उन्हे नेशनल क्रश तक घोषित कर दिया था। हर कोई बस प्रिया के बारे में जानना चाहता था।
विज्ञापन

6 of 7
Priya Prakash Varrier - फोटो : instagram
प्रिया की पॉपुलैरिटी सिर्फ लोगों तक ही सीमित नहीं थी। बॉलीवुड स्टार्स, क्रिकेटर और राजनेता भी प्रिया के बारे में बाते कर रहे थे। प्रिया को इस बात पर कभी भरोसा नहीं था कि वो एक दिन इतना वायरल हो जाएंगी कि हर कोई बस उनके बारे में बात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Arbaaz Khan,priya prakash varrier - फोटो : amar ujala mumbai
फिलहाल इन दिनों प्रिया की पहली हिंदी फिल्म श्रीदेवी बंगलो की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। कहा गया कि ये एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से प्रेरित है। श्रीदेवी बंगलो में प्रिया प्रकाश वारियर के अलावा अरबाज खान भी दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें