फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मेकअप के तो पहचान में भी नहीं आतीं प्रिया प्रकाश, आंख मारते ही रातों-रात हुईं थीं हिट

Sun, 23 Jun 2019 12:49 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priya prakash - फोटो : social media
प्रिया प्रकाश के एक विंक वीडियो ने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया था । हाल ही में प्रिया को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । इस दौरान प्रिया ग्रीन कलर का टॉप और जींस पहने नजर आईं । प्रिया का ये नो मेकअप लुक बहुत वायरल हो रहा है । इस लुक में प्रिया को पहचानना जरा मुश्किल है । प्रिया हर बार अपने फैंस के सामने मेकअप में ही दिखी हैं । पहली बार उनका ये नो मेकअप लुक सामने आया है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
priya prakash - फोटो : social media
एयरपोर्ट पर प्रिया अकेली थीं । इतनी बड़ी स्टार होने के बावजूद उनके साथ कोई बॉडीगार्ड नहीं था । प्रिया इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' और 'लव हैकर' की शूटिंग कर रही हैं । प्रिया ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'ओरु अदार लव' से की थी । इस फिल्म के एक सीन ने प्रिया प्रकाश को स्टार बना दिया हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप रही । 
विज्ञापन

3 of 6
priya prakash - फोटो : social media
अब प्रिया 'श्रीदेवी बंगलो' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं । अपनी इस फिल्म को लेकर प्रिया ने कहा, 'मैं बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हूं । इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्ट्र्रोवर्सी भी हुई लेकिन ये एक बहुत अच्छी फिल्म होगी । इसके दूसरे ट्रेलर की लोगों ने काफी तारीफ की है ।' बता दें कि 'श्रीदेवी बंगलो' को एक्ट्रेस श्रीदेवी पर आधारित फिल्म बताया जा रहा था । हालांकि फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने इस बात से साफ इनकार किया है ।

4 of 6
priya prakash varrier
वहीं लव हैकर के बारे में भी प्रिया प्रकाश ने बात की थी । उन्होंने कहा, 'ये साइबर क्राइम पर बनी फिल्म है । मैं इसमें एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हूं जो इन सब में फंस जाती है ।' इसके अलावा प्रिया ने हाल ही में रोमांटिक फिल्म 'फाइनल्स' भी साइन की है । इसकी जानकारी खुद प्रिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी । 
 
विज्ञापन

5 of 6
Priya Prakash Varrier - फोटो : instagram
प्रिया ने लिखा, 'फाइनल्स फैमिली का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं । पहली बार मैंने किसी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया है । ये मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव था । म्यूजिक हमेशा से मेरा दूसरा प्यार रहा है । मुझे उम्मीद है कि ये गाना आपको पसंद आएगा । अगर कोई गलती हुई तो उसे नरजअंदाज करिएगा ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priya prakash
बता दें कि प्रिया का निक नेम रिया है। उनके दोस्त और परिवार वाले इसी नाम से उन्हें पुकारते हैं। प्रिया प्रकाश केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। प्रिया की पढ़ाई त्रिशूर के विमला कॉलेज से हुई है। प्रिया के पिता का नाम प्रकाश वारियर है। प्रिया को म्यूजिक, डांसिंग और ट्रैवलिंग का काफी शौक है। प्रिया मोहिनीअट्टम डांस फॉर्म की ट्रेंड डांसर भी हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें