बिग बॉस के घर में अर्शी खान और सपना की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वीकेंड के वार में जब सलमान खान आए तो उन्होंने सपना को समझाया कि वो अर्शी के बारे में कोई भी पर्सनल बातें ना कहें वर्ना वो मुश्किल में फंस जाएंगी।
विज्ञापन
2 of 5
सपना चौधरी
इसी के बाद सपना चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसमें वो एक प्राइवेट पार्टी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पार्टी में मौजूद मेहमान भी सपना के साथ जमकर नाच रहे हैं और उन पर पैसे उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सपना चौधरी
पार्टी में सपना ने सफेद और केसरिया रंग का सलवार सूट पहन रखा है। सिर पर दुपट्टा डाले सपना सभी को अपने डांस मूव्स पर झुमा रही हैं। 12 साल की उम्र में अपना डांसिंग करियर शुरू करने वाली सपना पहले छोटी-मोटी पार्टियों में डांस किया करती थीं।
अगली स्लाइड में देखें जबरदस्त वीडियो...
4 of 5
सपना चौधरी
ये उसी दौरान का वीडियो है। बता दें कि हाल ही में सपना ने अर्शी खान के 'गोआ पुणे' स्कैंडल के बारे में कुछ बोल दिया था। जो अर्शी को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसको लेकर अर्शी के प्रचारक ने सपना पर एफआईआर भी दर्ज करवाई है।
इसी के बाद जब सलमान वीकेंड का वार में पहुंचे तो उन्होंने प्रियांक और सपना से कहा कि अगर अब घर में किसी पर भी पर्सनल कमेंट किया तो वो घर से बाहर निकाल देंगे। इस पर सपना ने भी अपनी गलती मानी।