फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी थियेटर में शशि कपूर को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि, नम आंखों से पेश किया फेवरेट नाटक

Wed, 06 Dec 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
Shashi Kapoor
शशि कपूर के निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया। बॉलीवुड के तमाम बड़े कलाकारों ने शशि कपूर को भारी बारिश में नम आंखों से विदाई दी। 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे शशि कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 4
Prithvi theatre
शशि कपूर के निधन के बाद भी उनके पृथ्वी थियेटर को बंद नहीं किया गया। शशि कपूर को इससे बेहतर श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती थी। शशि कपूर की जान पृथ्वी थियेटर में बसती थी। इसलिए थियेटर में रात 9 बजे नसीरुद्दीन शाह के नाटक The father रखा गया।
विज्ञापन

3 of 4
शशि कपूर - फोटो : SELF
शशि इस नाटक को देखना पसंद करते थे। शशि कपूर चाहते थे कि चाहे कुछ भी हो जाये, पृथ्वी थियेटर में ऐसा कभी नहीं होगा कि किसी प्ले का मंचन न हो। यहां तक की शशि कपूर की पत्नी जेनिफर के निधन के बाद भी पृथ्वी थियेटर को बंद नहीं किया गया था। थियेटर की सदियों से ये परम्परा रही है।
विज्ञापन

4 of 4
Shashi Kapoor
शशि कपूर के बेटे कुणाल और करन कपूर बेटी संजना कपूर ने अपने पिता को यही श्रद्धांजलि दी। उनका वारिसों का मानना है कि आज भले ही वो नहीं हैं, लेकिन उनका सपना पृथ्वी थियेटर वैसे ही चलता रहेगा जैसा उन्होंने चाहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें