फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जन्मों के लिए प्रिंस नरूला की हुईं युविका चौधरी, देखें मेंहदी से फेरे तक की जबरदस्त तस्वीरें

Sat, 13 Oct 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
prince yuwika
बिग बॉस से शुरू हुआ युविका चौधरी और प्रिंस नरूला का रिश्ता अब शादी के बंधन तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें युविका ने मरून कलर का लहंगा पहना है वहीं प्रिंस क्रीम कलर के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। मुंबई के सन एंड सेंड होटल में दोनों ने शादी की। शादी में फैमिली के साथ कई स्टार्स भी शामिल हुए। दोनों ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए। प्रिंस ने अपने शादी के लिए क्रीम कलर की शेरवानी चुना था। आइए आपको दिखाते हैं उनकी मेहंदी, हल्दी और शादी तक की जबरदस्त तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 10
prince yuwika
बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला और शो की Ex-कंटेस्टेंट रहीं युविका चौधरी की गुरुवार को संगीत सेरेमनी हुई। संगीत के वीडियोज सामने आए हैं, उनमें प्रिंस-युविका को गोद में उठाकर तो कभी उनके साथ ढोल बजाकर अलग-अलग तरह से डांस करते नजर आ रहे हैं। युविका ने संगीत में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था।
 
विज्ञापन

3 of 10
PRINCE
युविका चौधरी के साथ-साथ प्रिंस नरूला भी काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में पंजाबी रीति रिवाजों से हुई। युविका इस मौके पर खूबसूरत लाल रंग की लहंगा चोली पहने नजर आईं जबकि प्रिंस ने शेरवानी पहनी हुई थी।

4 of 10
prince yuwika
शादी में टीवी के सोहेल खान, नेहा धूपिया, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, रोडीज फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे। प्रिंस-युविका की शादी का रिसेप्शन 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा। 
 
विज्ञापन

5 of 10
prince yuwika
 प्रिंस-युविका की जोड़ी को 'प्रिविका' नाम दिया गया। दोनों अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। शादी में कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की।
 
विज्ञापन

6 of 10
prince yuwika
प्रिंस और युविका की लव स्टोरी  रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस में शुरू हुई थी। यहीं पर दोनों का इश्क परवान चढ़ा और बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद भी यह जोड़ा रिलेशनशिप में बना रहा।
 
विज्ञापन

7 of 10
prince yuwika
प्रिंस ने बिग बॉस के घर में युविका को इम्प्रेस करने के लिए दिल वाले शेप का पराठा और गुलाब का फूल दिया, इस दौरान प्रिंस नरुला ने घुटने टेक कर युविका चौधरी को प्रपोज किया था।

8 of 10
prince yuwika
फेरे लेने के बाद शादी समारोह को खास बनाने के लिए युविका के लिए प्रिंस ने पंजाबी गाने पर स्पेशल डांस भी किया।

 

9 of 10
prince yuwika
इस शादी समारोह के वीडियो और तस्वीरों को प्रिंस नरूला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो काफी वायरल भी हो रहा है।


 
विज्ञापन

10 of 10
yuvika chaudhary prince narula
प्रिंस रोडीज, बिग बॉस और बड़ी बहू जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। युविका चौधरी 'ओम शांति ओम' फिल्म से लेकर कई एल्बम में काम कर चुकी हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें