prince and yuvika
आपको बता दें, प्रिंस और युविका की शादी का जश्न 3 दिन तक चला। इस शादी में प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवार वालों का जमावड़ा दिखाई दिया। वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे जैसे सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी, तब्बू और क्रिकेटर इरफान खान ने इस शादी में शिरकत की थी। शादी के बाद के इस कपल के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें यह दोनों कुछ रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिंस और युविका यह सभी रस्में घरवालों के सामने करते हुए दिखाई दिए। शादी के बाद की रस्मों के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं। एक वीडियो में सबसे पहले दोनों अंगूठी ढूंढने की रस्म करते हुए दिखाई दिए तो वहीं युविका गाना गाते हुए दिखाई दीं।