फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसेप्शन में राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं युविका, प्रिंस ने खूब दिया साथ, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Oct 2018 04:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन रखा। इस मौके पर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे। इस खूबसूरत शाम में युविका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगी रही थीं तो वहीं प्रिंस असल जिंदगी के प्रिंस लग रहे थे। इन दोनों की एंट्री भी धमाकेदार रही जिसने वहां पर मौजूद सभी लोगों का दिल ही जीत लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Yuvika Chaudhary
रिसेप्शन के कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें दोनों एक दूजे के लग रहे हैं। इस मौके पर युविका ने ग्रे रंग की ड्रेस पहनी हुई थी तो वहीं हाथ में चूड़ा उन पर खूब जंच रहा था। वहीं प्रिंस नीले रंग की शेरवानी में नजर आ रहे थे। मेहमानों की बात करें तो करण कुंद्रा, अनुषा डांडेकर के अलावा तब्बू और सुनील शेट्टी और प्रियांक शर्मा नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
Yuvika Chaudhary
प्रिंस और युविका की एंट्री के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में प्रिंस और युविका ने फूलों से सजी बग्गी गाड़ी से एंट्री ली थी। इस गाड़ी में दोनों एक साथ बैठे हुए थे और काफी खुश नजर आ रहे थे। इसके साथ ही इस न्यूली वेड कपल ने अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस भी किया। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में प्रिंस और युविका ने 'मां का लाडला बिगड़' गया वीडियो पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में उनका साथ करण कुंद्रा, अनुषा और प्रियांक दे रहे हैं।  

4 of 5
yuvika prince
प्रिंस और युविका के रिसेप्शन को शाही थीम में सजाया गया था। आपको बता दें, प्रिंस और युविका ने 12 अक्तूबर को मुंबई में शादी की थी। यह शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के 2 दिन बाद ही यह जोड़ा एक फैशन शो में भी देखा गया। इन दोनों की शादी के बाद की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prince yuvika
एक वीडियो में सबसे पहले दोनों अंगूठी ढूंढने की रस्म करते हुए दिखाई दिए। इस रस्म को करते वक्त प्रिंस चीटिंग करते हैं जिसमें युविका उन्हें चीटर कहते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही नई नवेली बहू युविका ससुरालवालों के कहने पर गाना गाते हुए भी दिखाई दीं। युविका ने घरवालों की फरमाइश पूरी की और गाना भी गाया। शादी के बाद प्रिंस ने युविका को बीएमडब्ल्यू कार तोहफे में दी। इस कार की कीमत 2.65 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें