फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर का खुलासा होते ही राकेश रोशन को मिलीं दुआएं, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने किया ट्वीट

Tue, 08 Jan 2019 06:30 PM IST
शशांक गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rakesh Roshan - फोटो : twitter
बॉलीवुड के कलाकार और दिग्गज निर्देशक राकेश रोशन कैंसर से पीड़ित है। इस बात की जानकारी उनके बेटे और एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जैसे ही राकेश रोशन को कैंसर की बीमारी होने का पता चला वैसे ही उनके फैंस और बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल हो गया। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award - फोटो : file photo
बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए राकेश रोशन की अच्छे स्वास्थ्य और जल्द कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से उभरने के लिए कामना की है। राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने चंद घंटे पहले ही जिम की एक फोटो पोस्ट करते हुए राकेश रोशन की बीमारी का खुलासा किया था।

ऋतिक ने लिखा था - 'मैंने आज सुबह अपने पिता से एक फोटो खिंचवाने के लिए कहा । आज अपनी सर्जरी के दिन भी उन्होंने जिम नहीं मिस किया । वो एक बहुत मजबूत इंसान हैं । कुछ हफ्ते पहले ही पता चला कि उनको शुरुआती स्टेज का squamous cell carcinoma हो गया है।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
pm modi - फोटो : PTI
ऋतिक रोशन की इस पोस्ट के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने राकेश रोशन की बीमारी पर दुख प्रकट किया और अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राकेश रोशन की अच्छे स्वस्थ्य की कामना की। उन्होंने ऋतिक रोशन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- प्रिय ऋतिक, राकेश रोशन जी की अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं, वह एक हिम्मती हैं, और मुझे यकीन है कि वह इस चुनौती का सामना बेहद साहस के साथ करेंगे।

4 of 5
सुजैन खान - फोटो : file photo
ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने राकेश रोशन की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा- वह किसी भी सुपरहीरो से कम नहीं हैं। सब कुछ ठीक हो जाएगा। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी राकेश रोशन के जल्द ठीक होने की कामना की। उनके अलावा संजय कपूर, दर्शन कुमार, टीवी स्टार नंदीश संधू, फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी सहित कई हस्तियों ने राकेश रोशन के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakesh roshan lifetime achievement award - फोटो : file photo
फिल्म इंडस्ट्री को पहला सुपरहीरो देने वाले राकेश रोशन के कैंसर की खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी दुखी है और लगातार उनके सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं। आपको बता दें कि राकेश रोशन के अलावा पिछले एक साल में बॉलीवुड के कई सितारे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर चुके हैं। एक्ट्रेस नफीसा अली, सोनाली बेंद्रे, इरफान खान, ताहिरा कश्यप और ऋषि कपूर कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर चुके हैं। इनमें से कुछ सितारों का इलाज अभी चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें