फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से प्रीति जिंटा की टीम हुई बाहर लेकिन अब इस टीम के जीतने की कर रहीं दुआ

Tue, 22 May 2018 03:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
preity zinta
प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर हो गई है जिसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में दावा किया गया कि मुंबई इंडियंस के हार जाने से वो बहुत खुश है बाद में प्रीति ने ट्वीट कर खुलासा किया कि वो इसलिए खुश थीं क्योंकि मुंबई की हार का मतलब उनकी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद थी। ये मौका तब हाथ से फिसल गया जब रविवार को सीएसके ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। दरअसल प्रीति जिंटा ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
preity zinta
सवाल-जवाब के इस सेशन में प्रीति ने खुलकर जवाब दिया। उनके एक फैन ने सवाल पूछा कि अब जब किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर हो गई है तो वो किस टीम को सपोर्ट करेंगी। फैन के इस सवाल का जवाब देने से प्रीति पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
preity zinta
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर प्रीति जिंटा किसे जीतते हुए देखना चाहती हैं। प्रीति ने ट्वीट कर कहा, 'जब तक हम किसी टीम के खिलाफ नहीं खेलते हैं, मुझे सारी टीमें पसंद आती हैं लेकिन एमएस धोनी की बहुत बड़ी फैन हूं और चाहती हूं कि वही आईपीएल की ट्रॉफी जीतें।' बता देंं कि एमएस धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं।

 

4 of 5
preity zinta
पंजाब की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है तो प्रीति जिंटा इस वक्त सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातें कर रही हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है फैंस के सवालों का जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Preity zinta
फिल्मों की बात करें तो जल्द ही प्रीति जिंटा की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सनी देओल है। ये फिल्म काफी समय से रिलीज के लिए अटकी पड़ी है लेकिन प्रीति ने सवालों का जवाब देते हुए बताया कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दिखाई देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें