फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: बॉबी देओल की इस हरकत से परेशान हो गई थीं प्रीति जिंटा, कहा- कभी उन्होंने लड़की समझा नहीं

Wed, 22 Sep 2021 12:42 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा फैन क्लब - फोटो : Social Media
प्रीति जिंटा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर में भले ही कम फिल्मों में काम किया हो, लेकिन वो जिस-जिस फिल्म में नजर आईं उन्होंने लोगों का दिल खूब जीता। उनके चुलबुले अंदाज को ऑन-स्क्रीन बहुत पसंद किया गया। आज भी उनके करियर की कई ऐसी फिल्में हैं जिसके लिए लोग उनकी खूब सरहाना करते हैं। उनकी इन्हीं फिल्मों में से एक है ‘सोल्जर’। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल की जोड़ी नजर आई थी। दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के दौरान इन दोनों की एक अच्छी बॉंडिंग बन गई।

बॉबी करता था लड़कों की तरह ट्रीट

प्रीति जिंटा ने एक मीडिया बातचीत में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बॉबी देओल की एक आदत बिलकुल भी पसंद नहीं है। जिसे लेकर प्रीति अक्सर उन्हें टोका करती थीं। उन्होंने कहा, ‘बॉबी हमेशा मुझे लड़कों की तरह ट्रीट करता था। उसे लगता था मैं लड़की नहीं लड़का हूं। हमारा रिश्ता बिलकुल अलग था। हम एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा फैन क्लब - फोटो : Social Media
बॉबी की इस आदत से चिढ़ती थी प्रीति

प्रीति जिंटा ने एक मीडिया बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें बॉबी देओल की एक आदत बिलकुल भी पसंद नहीं थी। प्रीति ने कहा, ‘बॉबी देओल पहले कभी-कभी बहुत चिल्लाकर बात करते थे। मैं हमेशा उन्हें उनकी इस आदत के लिए टोकती थी। मैं कहती थी बॉबी ये क्या कर रहे हो? मैं सच में परेशान हो गई थी’।
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा फैन क्लब - फोटो : Social Media
बॉबी देओल को बताया अच्छा इंसान

प्रीति ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि बॉबी देओल एक अच्छे इंसान हैं और उनसे मुझे कभी भी असहजता महसूस नहीं हुई। प्रीति ने कहा, ‘कई लोग मुझसे ये पूछते थे मैं असहज हूं असुरक्षित हूं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं था। मैंने बचपन से बहुत सारी गन चलाई है क्योंकि मेरे पिता आर्मी में थे। इसके अलावा मैंने सनी देओल के साथ ‘हीरो’ में काम किया है तो उन्होंने भी मुझे गन चलाना सिखाया था’।

4 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
प्रीति को देखकर खड़े हो जाते थे निर्देशक

प्रीति ने किस्सा साझा करते हुए बताया कि उनके निर्देशक बहुत ही अच्छे थे और वो जब भी सेट पर पहुंचती थीं तो वो उन्हें देखकर खड़े हो जाते थे। उन्होंने कहा, ‘अब्बास-मस्तान ने पूरी शूटिंग के दौरान मुझे ये कभी भी महसूस नहीं होने दिया कि मैं फिल्म जगत में नई हूं, जब भी मैं सेट पर आती थी तो वो खड़े हो जाते थे।एक बार जब मैंने उनसे मना किया तो उन्होंने कहा आप हमारी हीरोइन हैं हम कैसे आपके सामने बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : instagram/realpz
बॉबी देओल के साथ इन फिल्मों में किया काम

सोल्जर के अलावा प्रीति जिंटा ने बॉबी देओल के साथ कई फिल्मों में काम किया। इन दोनों की जोड़ी कीप डांसिंग, दिल्लगी, हीरोज और अलग जैसी फिल्मों में देखने को मिली। दर्शक दोनों को एक साथ ऑन-स्क्रीन खूब पसंद करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें