फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद 'पैडमन' की प्रोड्यूसर पर खुलासा, धोखाधड़ी कर खरीदे करोड़ों के जूते, कपड़े और प्रॉपर्टी

Tue, 05 Mar 2019 12:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prerna arora - फोटो : social media
रुस्तम, पैडमैन और परी जैसी फिल्में बनाने वालीं प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा करीब ढाई महीने से जेल में बंद हैं। उन पर कई फाइनेंसर ने धोखाधड़ी और पैसे वापस नहीं लौटाने का आरोप लगाया था। मामले में शनिवार को मुंबई की सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई जहां प्रेरणा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
Prerna Arora - फोटो : file photo
प्रेरणा अरोड़ा का मामला तब ज्यादा उछला जब प्रोड्यूसर वासु भगनानी और उनकी प्रोडक्शन कंपनी ने प्रेरणा के खिलाफ नोटिस भेजा। वासु भगनानी ने अपनी शिकायत में प्रेरणा, उनकी मां और क्रिअर्ज एंटरनेंटमेंट के पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज करवाए। भगनानी ने प्रेरणा से तुरंत 31.6 करोड़ वापस करने की मांग की। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेरणा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। यही नहीं कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की गई है उसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Prerna Arora - फोटो : file photo
चार्जशीट के मुताबिक, प्रेरणा ने कई फाइनेंसर्स से पैसे लिए थे। यही नहीं उन पैसों से प्रेरणा ने सुनील शेट्टी की रियल एस्टेट कंपनी के जरिए 8 करोड़ का बंगला खरीदा था। इसके अलावा प्रेरणा ने अलग-अलग ब्रांड के जूते, कपड़े और पर्स खरीदने में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। उन्होंने बरबरी ब्रांड के सामान पर 1.38 करोड़ खर्च किए। 

4 of 5
Prerna Arora - फोटो : file photo
प्रेरणा यही नहीं रुकीं, उन्होंने कई स्टोर्स से तो 29.40 लाख रुपए उधार लिया है। जेनेसिस ला मोड से प्रेरणा ने 92 लाख रुपए शापिंग में खर्चे। प्रेरणा ने जो भी सामान खरीदे सभी एक ही साइज के थे इससे जाहिर होता है कि उन्होंने सारी शॉपिंग खुद के लिए ही की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prerna Arora - फोटो : file photo
1,176 पन्नों की इस चार्जशीट के मुताबिक, प्रेरणा के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए। जिनमें फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और दो पासपोर्ट भी हैं। जिन पर डेट ऑफ बर्थ तीन अलग-अलग साल 1979, 1983 और 1986 लिखा हुआ था। अभी तक इन सब आरोपों पर प्रेरणा के वकील ने कोई भी बयान देने से मना कर दिया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें