फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की अभिनेत्री अनुपमा का फेसबुक हैक कर तस्वीरों से की गई छेड़छाड़, एक्ट्रेस बोलीं- 'घर में मां-बहन...'

Sun, 12 Apr 2020 02:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेमम (Premam) अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ( Anupama Parameswaran ) का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। अनुपमा साउथ कीजानी मानी अभिनेत्री हैं। अपने फेसबुक अकाउंट (Facebook) हैक होने की जानकारी खुद अनुपमा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस अकाउंट पर अनुपमा की मॉर्फ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इस हरकत से अनुपमा काफी नाराज हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Anupama Parameswaran - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल अनुपमा का फेसबुक अकाउंट हैक कर उसपर कुछ मॉर्फ तस्वीरें शेयर कर दी गई हैं। अनुपमा ने साइबर क्राइम में इस बात की शिकायत की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी फैन्स को भी दी है। अनुपमा ने ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा- 'उन सभी घटिया लोगों के लिए जिनके पास इन सब फालतू कामों के लिए वक्त है।'

विज्ञापन

3 of 5
anupama parameswaran - फोटो : social media
अनुपमा ने आगे लिखा- 'क्या आपके घर पर मां-बहन नहीं हैं। अपने दिमाग का इस्तेमाल कोई अच्छा काम करने के लिए करें न कि इन बेवकूफाना हरकतों के लिए। बस बताना चाहती थी कुछ बेवकूफों ने मेरा फेसबुक हैक कर लिया है।' अनुपमा ने हैकर्स की जमकर क्लास लगाई है।
 
 

4 of 5
anupama parameswaran - फोटो : social media
अनुपमा ने मलयालम फिल्म 'प्रेमम' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अब दक्षिण की सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'Rakshasudu' में देखा गया था, जो तमिल थ्रिलर 'रत्सासन’ की रीमेक थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anupama parameswaran - फोटो : social media
अनुपमा परमेश्वरन जल्द ही 'पालुके बंगरामायेरा' में नजर आने वाली हैं। मशहूर फिल्ममेकर दिल राजू के भाई सिरीष के बेटे आशीष इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें