फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prem Chopra: नायक नहीं पर्दे पर खलनायक बन प्रेम चोपड़ा ने बनाई पहचान, इस एक गलती ने बदल दी अभिनेता की जिंदगी

Sat, 23 Sep 2023 10:14 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा आज यानी 23 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रेम का नाम बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी पहचान एक नायक के तौर पर नहीं, बल्कि खलनायक के तौर पर बनाई है। अपने दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेने वाले प्रेम का जन्म 1935 में लाहौर (जो अब पाकिस्तान) में हुआ था। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए अभिनेता को काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सन् 1964 में आई फिल्म 'वो कौन थी' से शुरू किया। इस फिल्म में अभिनेता विलन के किरदार में नजर आए थे। यह वो दौर था, जब इंडस्ट्री में काम पाने के लिए अभिनेता भटक रहे थे। इस बीच ट्रेन में उनकी मुलाकात एक शख्स ने सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार महबूब खान से करवाई। महबूब खान ने प्रेम चोपड़ा को देखकर उनसे वादा किया वह फिल्मों में उन्हें मुख्य अभिनेता को रोल देंगे।

विज्ञापन

3 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : Facebook: @prem.chopra.actor

मगर इसके लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा। प्रेम इसके लिए मान गए और इस बीच उन्हें 'वो कौन थी' में काम करने का ऑफर मिला। एक्टर ने हामी भर दी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। सिनेप्रेमियो को उनका यह खलनायक अंदाज काफी पसंद आया और एक्टर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने लगे। अपने करियर के दौरान उन्होंने लगभग 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।


 

4 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद प्रेम जब अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग करत रहे थे तब महबूब खान प्रेम चोपड़ा से मिले और उन्होंने उन्हें डांटा और कहा कि उन्होंने सब कुछ खराब कर दिया। महबूब खान ने फिर प्रेम चोपड़ा से कहा कि तुमने फिल्म वो कौन थी? में इतना बेहतरीन विलेन का किरदार किया है कि वह दर्शकों के दिलों पर छप गए है। इसलिए अब तुम यही करो। इससे बेहतर और कुछ नहीं है।

Durga Khote: मिलिए बॉलीवुड की पहली बागी हीरोइन से, स्पॉट दादा को बचाने के लिए भिड़ गईं दहाड़ते शेर से

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

 प्रेम चोपड़ा ने हिंदी ही नहीं, बल्कि पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। शुरुआत में उन्होंने फिल्म 'शहीद' में सुखदेव का रोल निभाया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। फिर 'उपकार' में विलेन बने और कई फिल्मों में खलनायक बनकर ही उन्होंने सिनेमा जगत में मुकाम हासिल कर लिया। प्रेम चोपड़ा ने शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, दो रास्ते, कटी पतंग, दो अनजाने, जादू टोना, काला सोना, दोस्ताना, क्रांति, फूल बने अंगारे जैसी फिल्मों में काम किया है, जिनके लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें-  Sunny Kaushal: अभिनय के बाद अब आवाज का जादू चलाने को तैयार सनी कौशल, जन्मदिन पर रिलीज करेंगे पहला गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें