फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलेन का किरदार निभाकर हिंदी सिनेमा जगत पर छाए प्रेम चोपड़ा, पिता बनाना चाहते थे आईएएस अफसर

Wed, 23 Sep 2020 10:01 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : instagram/bollywood.full
'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा', ये डायलॉग सुनते ही प्रेम चोपड़ा की तस्वीर आंखों के सामने उभरती है। प्रेम चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा जगत में विलेन का किरदार निभाकर कामयाबी की बुलंदियों को छुआ। 23 सितंबर को जन्मदिन मनाने वाले प्रेम चोपड़ा के बारे में जानिए कुछ रोचक तथ्य....
विज्ञापन

2 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : instagram/bollywood.full
23 सितंबर 1935 को प्रेम चोपड़ा का जन्म लाहौर में हुआ था। यह वह वक्त था जब भारत का बंटवारा नहीं हुआ था। बंटवारे के बाद प्रेम चोपड़ा का परिवार शिमला शिफ्ट हो गया। शिमला में ही प्रेम चोपड़ा ने अपना बचपन गुजारा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं हुई। प्रेम चोपड़ा के पिता हमेशा से यह चाहते थे कि वह आईएएस अफसर बनें।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेम चोपड़ा - फोटो : screenshot from youtube/Naseeb film
प्रेम चोपड़ा के पिता सरकारी कर्मचारी थे जिस वजह से उनका ट्रांसफर हो गया। इसके बाद प्रेम चोपड़ा ने पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक किया। प्रेम चोपड़ा कॉलेज में ड्रामा में हिस्सा लेते थे। हालांकि उनके पिता चाहते थे कि वह पहले पढ़ाई पूरी करें और फिर मुंबई जाएं। कैंसर की वजह से प्रेम चोपड़ा की मां का देहांत हो गया था।  

4 of 5
फिल्म काला सोना में प्रेम चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
प्रेम चोपड़ा की पत्नी का नाम उमा चोपड़ा है। उनकी तीन बेटियां रकिता, पुनीता और प्रेरणा हैं। रकिता की शादी डिजाइनर राहुल नंदा से, पुनीता की शादी टीवी अभिनेता और गायक विकास भल्ला से और प्रेरणा की शादी अभिनेता शरमन जोशी से हुई है। प्रेम चोपड़ा ने फिल्मी सफर की शुरुआत 1960 में फिल्म 'मुड़ मुड़ के न देख' से की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई जिसके बाद प्रेम चोपड़ा ने पंजाबी फिल्मों की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेश खन्ना और बबीता के साथ प्रेम चोपड़ा - फोटो : instagram/rajeshkhannamtpetition
प्रेम चोपड़ा 60 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उनकी मुख्य फिल्मों में 'हम हिंदुस्तानी', 'वो कौन थी?', 'शहीद', 'मेरा साया', 'प्रेम पुजारी', 'पूरब' और पश्चिम', 'कटी पतंग', 'दो अनजाने', 'काला सोना', 'दोस्ताना', 'क्रांति', 'जानवर', 'फूल बने अंगारे', 'महबूबा' सहित अन्य फिल्में हैं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई 'लाइन ऑफ डीसेंट' है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें