फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के सबसे खतरनाक विलेन, असल जिंदगी में इनसे खौफ खाने लगे थे लोग

Fri, 22 Jan 2021 01:17 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के खतरनाक विलेन - फोटो : फाइल
बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआती दौर से ही विलेन का किरदार देखने को मिला है। कई फिल्मों में विलेन के किरदार को डरावना और खूंखार दिखाने के लिए समय-समय पर एक्सपेरिमेंट भी किए गए हैं। 90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक विलेन हुए जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से बॉलीवुड के हीरो से भी ज्यादा नाम कमाया। 
विज्ञापन

2 of 5
अमरीश पुरी - फोटो : फाइल
अमरीश पुरी
मोगेंबो खुश हुआ....उस दौर में बच्चे-बच्चे की जुबान पर ये डॉयलॉग छा गया था। सही मायनों में अमरीश पुरी ने भारतीय सिनेमा में खलनायिकी को नए मुकाम पर पहुंचाया। उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनकी सादगी लोगों का दिल जीत लिया करती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अमजद खान
अमजद खान
शोले में अमजद खान द्वारा निभाया गया गब्बर का किरदार फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे खतरनाक किरदारों में शुमार किया जाता है।  हिंदी सिनेमा के पिछले सभी डकैतों से गब्बर अलग था, वह उस विलेन की तरह बिलकुल नहीं सोचता था, जिसकी आदत हिंदी सिनेमा के दर्शकों को थी। 

4 of 5
gulshan grover
गुलशन ग्रोवर
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और 'बैडमैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर का नाम मशहूर 'विलेन' की लिस्ट में शुमार है। 'बैडमैन' अक्सर फिल्मों में कभी हीरोइन से, तो कभी हीरो की बहन से छेड़-छाड़ करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prem Chopra - फोटो : file photo
प्रेम चोपड़ा 
बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन में शुमार प्रेम चोपड़ा ने अपने लगभग 300 से अधिक फिल्मों में काम किया जिसमें से ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। सिनेमा के इतिहास में उनके ऐसे कई डॉयलॉग है जो आज भी लोगों की जुबान पर कायम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें