खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने फिल्मों में ज्यादा लंबे समय तक तो सक्रिय रूप से काम नहीं किया लेकिन सिनेप्रेमियों के दिल में उन्होंने ऐसी जगह बनाई कि आज भी लोग उन्हें डिंपल गर्ल के तौर पर याद रखते हैं। हिंदी सिनेमा की पहली दमदार अदाकारा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली प्रीति जिंटा की दिलेरी मुंबई पुलिस की अंडरवर्ल्ड के खिलाफ चली लंबी जांच में भी सामने आई। अपनी पहली ही फिल्म में हीरो से इस अदाकारा ने सवाल पूछा, ‘आर यू वर्जिन?’ हिंदी सिनेमा का ये संवाद परदे पर महिला सशक्तीकरण की पहली लंबी छलांग भी रही। अपने करियर में प्रीति ने हिंदी फिल्मों के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन पर्दे पर उनकी सबसे ज्यादा जोड़ी बनी अभिनेता सलमान खान के साथ। आइए, प्रीति के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं प्रीति की इन जोड़ियों का जोड़ घटाना..
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
सलमान खान-प्रीति जिंटा
- फोटो : Instagram
सलमान खान-प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा की जोड़ी दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर पांच बार देखी गई। दोनों को एक साथ 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'दिल ने जिसे अपना कहा', 'जान ए मन' और 'हीरोज' फिल्मों में रोमांस करते हुए देखा गया। पहली बार पर्दे पर सलमान और प्रीति की जोड़ी बनी वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' में। और इन दोनों को अंतिम बार पर्दे पर वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरोज' में देखा गया। प्रीति जिंटा ने खुद एक बार कुबूल किया था कि वह सलमान के नाम की दीवानी रही हैं। हालांकि दोनों के बीच गलतफहमियां भी कम नहीं हुईं।
विज्ञापन
3 of 9
शाहरुख खान-प्रीति जिंटा
- फोटो : Instagram
शाहरुख खान-प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने सलमान खान के साथ फिल्में ज्यादा जरूर की हैं लेकिन जिन फिल्मों में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया है, उनमें से दो फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुईं। प्रीति जिंटा और शाहरुख खान की जोड़ी तीन फिल्मों 'दिल से', 'कल हो ना हो' और 'वीर जारा' में बनी। 'दिल से' ने भले रामगोपाल वर्मा, शेखर कपूर और मणिरत्नम की साझा कंपनी ‘इंडिया टॉकीज’ को बंद करा दिया हो, लेकिन बाकी दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुईं। प्रीति ने पहली फिल्म शेखर कपूर की ‘टाइम मशीन’ साइन की थी, इसके बाद उन्होंने ‘सोल्जर’ साइन की लेकिन प्रीति की पहली रिलीज फिल्म रही 'दिल से'। इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
4 of 9
सैफ अली खान-प्रीति जिंटा
- फोटो : social media
सैफ अली खान-प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा की जोड़ी अभिनेता सैफ अली खान के साथ भी सफल साबित हुई। इन दोनों ने अपने पूरे करियर में बड़े पर्दे पर तीन फिल्मों 'क्या कहना', 'कल हो ना हो' और 'सलाम नमस्ते' में काम किया है। इन दोनों की पहली फिल्म 'क्या कहना' वर्ष 2000 में रिलीज हुई जिसे कुंदन शाह ने निर्देशित किया। ये फिल्म भी हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर मानी जाती है। प्रीति ने इस फिल्म में बिनब्याही मां का रोल किया है। प्रीति और सैफ को अंतिम बार वर्ष 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'सलाम नमस्ते' में देखा गया। कहा ये भी जाता है कि ‘टाइम मशीन’ बंद होने के बाद प्रीति जिंटा ने सैफ अली खान के साथ अपनी पहली फिल्म वर्ष 1997 में 'क्या कहना' के रूप में ही साइन की थी। लेकिन, कुछ कारणों से यह फिल्म लगभग दो साल तक अटकी रही। उससे पहले प्रीति की पांच फिल्में रिलीज हो चुकी थीं।
विज्ञापन
5 of 9
ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा
- फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा
अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी प्रीति जिंटा की जोड़ी काफी सफल मानी जाती है। पहली बार इन दोनों की जोड़ी वर्ष 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मिशन कश्मीर' में बनी जिसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया। और, इन दोनों की अंतिम फिल्म 'लक्ष्य' भी वर्ष 2004 में रिलीज हो गई जिसे फरहान अख्तर ने बनाया। वर्ष 2003 की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम करते हुए प्रीति बहुत भावुक हो गई थीं। इसकी वजह कुछ और नहीं, बल्कि फिल्म में रोहित मेहरा के माता पिता की कार दुर्घटना रही। दरअसल, फिल्म में दिखाया गया है कि रोहित मेहरा के पिता कार दुर्घटना में मर जाते हैं और मां बुरी तरह घायल जाती हैं। ठीक ऐसी कार दुर्घटना प्रीति जिंटा की जिंदगी में हकीकत में हुई थी जब वह मात्र 13 साल की थीं। इसलिए, वह इस सीन को देखकर बहुत भावुक हुईं।
विज्ञापन
6 of 9
सनी देओल-प्रीति जिंटा
- फोटो : Instagram
सनी देओल-प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा की जोड़ी अभिनेता सनी देओल के साथ भी तीन फिल्मों 'फर्ज', 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' और 'भैयाजी सुपरहिट' में बनी। दोनों की जोड़ी में एक अलग तरह की ताजगी लोगों को नजर आई। प्रीति ने सनी के साथ पहली फिल्म 'फर्ज' वर्ष 2001 में की और अंतिम फिल्म वर्ष 2018 में की 'भैयाजी सुपरहिट'। यह फिल्म अब तक प्रीति जिंटा के करियर की अंतिम फिल्म भी है। जब प्रीति ने शादी कर ली तो उसके बाद रिलीज हुई उनकी यही पहली फिल्म रही।
विज्ञापन
7 of 9
Abhishek And Preity
- फोटो : Instagram
अभिषेक बच्चन-प्रीति जिंटा
मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने प्रीति जिंटा की जोड़ी पहली बार अभिषेक बच्चन के साथ भी बनाई। उन्होंने फिल्म बनाई 'कभी अलविदा ना कहना' जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में रहे। फिर अभिषेक और प्रीति की जोड़ी वर्ष 2007 की फिल्म 'झूम बराबर झूम' में भी बनी। इन दोनों फिल्मों में से पहली फिल्म तो सुपरहिट साबित हुई लेकिन दूसरी फिल्म अपना काम करने में नाकामयाब रही। अभिषेक के साथ करण जौहर की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में प्रीति जिंटा ने सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई और इसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन भी पा लिया।
8 of 9
Arjun Rampal And Preity Zinta
- फोटो : Instagram
अर्जुन रामपाल-प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा की जोड़ी मशहूर मॉडल और अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ भी दो फिल्मों 'दिल है तुम्हारा' और 'द लास्ट लियर' में बनी। इनमें से पहली फिल्म 'दिल है तुम्हारा' वर्ष 2002 में रिलीज हुई। दोनों की दूसरी फिल्म 'द लास्ट लेयर' वर्ष 2007 में रिलीज हुई। यह अंग्रेजी भाषा की ड्रामा फिल्म रही जिसमें अर्जुन और प्रीति के अलावा अमिताभ बच्चन, दिव्या दत्ता, शेफाली शाह और जिशु सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में रहे। इस फिल्म को समीक्षकों ने काफी पसंद किया।
कई बड़े कलाकार ऐसे भी हैं जिनके साथ प्रीति ने एक एक फिल्म की। इन कलाकारों में सबसे पहला नाम तो अभिनेता बॉबी देओल का है जिनके साथ उन्होंने फिल्म 'सोल्जर' में काम किया। इसी फिल्म को फिल्म 'दिल से…' के साथ मिलाकर प्रीति को बेस्ट डेब्यू का पुरस्कार मिला। दूसरा नाम अभिनेता अक्षय कुमार का है जिनके साथ प्रीति ने वर्ष 1999 की फिल्म 'संघर्ष' की। अजय देवगन के साथ प्रीति वर्ष 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ये रास्ते हैं प्यार के' में नजर आईं। आमिर खान के साथ भी प्रीति ने फरहान अख्तर की फिल्म 'दिल चाहता है' में काम किया। 2003 की एक फिल्म 'अरमान' में प्रीति ने नकारात्मक भूमिका भी निभाई। जिसके लिए उन्हें नकारात्मक किरदार में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन भी मिला। प्रीति ने एक फिल्म 'खुल्लम खुल्ला प्यार करें' गोविंदा के साथ भी की है।