फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Anniversary: शादी की छठी सालगिरह पर प्रीति जिंटा ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, पति के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट 

Wed, 02 Mar 2022 01:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की शादी को हाल ही में 6 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर प्रीति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने अपनी और अपने पति की शादी की तस्वीर के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। प्रीति ने लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी माय लव...आई लव यू...मुझे प्यार करने और हर समय मुझे हंसाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रीति ने आगे लिखा- आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और मैं आपको हर दिन और अधिक प्यार करती हूं। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से लेकर पति-पत्नी तक और अब मम्मी-पापा बनने के बाद भी, मैं अपने जीवन के हर नए दौर में आपके साथ प्यार कर रही हूं। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में प्रीति ने लाल रंग का जोड़ा और उनके पति क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। प्रीति की इस तस्वीर पर फैंस और सितारे भी खूब कमेंट कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और डब्बू रतनानी ने भी जोड़े को शादी की सालगिरह की बधाई दी है। दरअसल प्रीति और जीन ने 29 फरवरी को शादी की थी। ऐसे में ये तारीख 4 साल में एक बार आती है, इसलिए ये जोड़ा 1 मार्च को शादी की सालगिरह मनाता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा हाल ही में दो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति और उनके पति जीन गुडइनफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी थी। दोनों सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं, जिनमें से एक लड़का है और एक लड़की। प्रीति और इससे बेहद खुश हैं। उनके बेटे का नाम जय है और बेटी का नाम जिया है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
शादी के बाद प्रीति जिंटा अपने पति के साथ लॉस एंजिल्स में रहने लगी थीं। जिसके बाद 2021 में दोनों ने अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी थी। तब से प्रीति अपने मां होने का हर फर्ज निभा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में जानकारी शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें