फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने फिल्म 'सोल्जर' के 24 साल पूरे होने पर पोस्ट साझा की पोस्ट, याद किए पुराने दिन

Mon, 21 Nov 2022 05:53 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म सोल्जर ने पूरे किए अपने 24 साल - फोटो : यूट्यूब/Shemaroo
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'सोल्जर' को आज 24 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पुराने दिनों को याद किया। एक्ट्रेस ने फिल्म के गाने 'सोल्जर सोल्जर' का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है और साथ ही फिल्म से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद कहते हुए फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए एक लंबा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे जब फिल्म का क्लाइमेक्स शूट होने वाला था, तब वह  शूटिंग को छोड़ कर साइकोलॉजी का पेपर देने चली गईं थीं।

विज्ञापन

3 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : insta
प्रीति ने 'सोल्जर' फिल्म से जुड़े किस्से को याद करते हुए लिखा- "सोल्जर मेरी साइन की गई पहली फिल्म थी। मुझे कन्फ्यूजन थी, कि मैं एक ही नाम के दो डायरेक्टर्स से साथ काम करने जा रही हूं। अब्बास और मस्तान भाई का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे कभी भी डाउन नहीं फील होने दिया। रमेश जी का भी बहुत शुक्रिया करना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे उस बात के लिए कभी नहीं सुनाया, जब मैं क्लाइमेक्स शूट होने के पहले एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपना साइकोलॉजी का एग्जाम देने चली गई थी।'
विज्ञापन

4 of 4
प्रीति जिंटा - फोटो : insta
इसके साथ ही प्रीति जिंटा ने बॉबी देओल को धन्यवाद कहा और उन्होंने मशहूर कोरियोग्राफर रहीं सरोज खान के लिए भी दिल छू लेने वाली बात लिखी है। एक्ट्रेस ने लिखा- 'सरोज जी मैं आपको हमेशा मिस करुंगी, आपने मुझे हीरोइन बनने में मदद की है।' गौरतलब है कि अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म 'सोल्जर' में अभिनेत्री प्रीति  जिंटा के अपोजिट बॉबी देओल नजर आए थे। इसके अलावा फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, सुरेश ओबेरॉय और दलीप ताहिल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें