kal ho na ho
- फोटो : instagram
कल हो ना हो (2003)
किरदार - नैना कैथरीन कपूर
इस फिल्म में जया बच्चन, शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा मुख्य किरदारों में थे। यह नैना कैथरीन कपूर की कहानी है। वह अपने पड़ोसी अमन माथुर के साथ प्यार में पड़ जाती है जोकि दिल का मरीज है। इसके चलते वह नैना की जोडी अपने दोस्त रोहित पटेल के साथ बनाना चाहता है। फिल्म को लिखा करन जौहर ने, डायरेक्ट निखिल अडवानी ने किया। 2003 की इस सबसे बड़ी हिट फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ फिल्मफेयर पुरस्कार, 13 आइफा पुरस्कार, छह गिल्ड फिल्म पुरस्कार, तीन स्क्रीन पुरस्कार और 2004 में दो जी सिने पुरस्कार जीते।