बॉलीवड में कब कौन दोस्त दुश्मन बन जाए और दुश्मन कब दोस्त बन जाए, कहना मुश्किल है। कुछ ऐसा ही प्रीति जिंटा के साथ हो रहा है। एक जमाने में अपने प्रेमी रहे नेस वाडिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर चुकी प्रीति कल रात नेस के साथ पोस्ट मैच पार्टी करती नजर आईं।
एक वक्त था जब प्रीति जिंटा और नेस वाडिया का अफेयर खूब चर्चा में रहता था। गाहे-बगाहे दोनों हाथ में हाथ डाले, साथ घूमते नजर आ जाते थे। आईपीएल से लेकर पब्लिक प्लेस, हर जगह प्रीति और नेस वाडिया के अफेयर ने अपना रंग जमाया हुआ था, लेकिन ये रंग तब फीका पड़ गया जब प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर शोषण, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें - जब सलमान खान ने कर दिया था प्रीति जिंटा पर अश्लील खुलासा
विज्ञापन
2 of 7
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
इस खुलासे से प्रीति-नेस और उनके रिश्ते की खूब छीछालेदर हुई। एक-दूसरे पर आरोप लगाने और खूब कीचड़ उछालने के बाद दोनों अलग हो गए। नेस वाडिया से अलग होने के कुछ वक्त बाद ही प्रीति जिंटा ने शादी भी कर ली। लेकिन शादी के बाद जब प्रीति भारत लौटी तो उनके तेवर कुछ अलग ही कहानी कह रहे थे।
नेस से नजदीकियों के मायने प्रीति कुछ भी समझाएं लेकिन मामला कुछ और है।
ये भी पढ़ें - धर्मेंद्र को बिना बताए डायरेक्टर ने बना डाली अडल्ट मूवी, सीन देख सनी के उड़ गए थे होश
विज्ञापन
3 of 7
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
दरअसल आईपीएल शुरु हो गया है और सभी जानते हैं कि प्रीति और नेस किंग्स इलेवन पंजाब के ओनर हैं। बेशक दोनों के बीच अब कोई पर्सनल रिलेशन नहीं हैं लेकिन अपनी टीम के लिए प्रीति को अपने एक्स के साथ पार्टी करने में कोई ऐतराज नहीं दिख रहा।
ये भी पढ़ें - देखिए कितनी बड़ी हो गई है मि.इंडिया की नन्ही 'टीना', जानिए कहां है आजकल
4 of 7
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
क्या ये चौंकाने वाला नहीं है ? एक समय जिस शख्स पर प्रीति ने शोषण का आरोप लगाया और कई संगीन खुलासे किए आज फिर से उसी के साथ पार्टी कर रही है। आखिर इतना भी क्या प्रोफेशनलिज्म ? विदेशी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद प्रीति बेहद खुश थीं और आराम से अपनी जिंदगी बसर कर रहीं थीं।
कुछ वक्त के लिए ही सही, लेकिन वो जीन को भूलकर टीम और नेस पर ज्यादा ही ध्यान दे रही हैं। उनका अधिकतर समय नेस और टीम के सदस्यों के साथ गुजर रहा है। प्रीति के वक्त पर एक्स का कब्जा होने पर जीन को भी कोई ऐतराज नहीं होता दिख रहा है। यहां तक कि दोनों की देर रात की साथ साथ वाली तस्वीर भी जीन को विचलित नहीं कर रही।
ये भी पढ़ें - बेटी के बिकनी सींस के बारे में जान अमृता सिंह के उड़े होश, लगा दिया बैन
विज्ञापन
5 of 7
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
हाल ही में आईपीएल के मैच के दौरान की प्रीति और नेस की एक तस्वीर भी सामने आई और उस तस्वीर में प्रीति और नेस इतने खुश और घुले-मिले दिखाई पड़ रहे हैं मानो उनके बीच कभी कोई कड़वाहट ही ना रही हो। दोनों एक-दूसरे की कंपनी में खूब खुश नजर आए।
दोनों को इस अंदाज में देखना वाकई शॉकिंग था क्योंकि वो एक आईपीएल मैच के दौरान का ही वाकया था जब नेस वाडिया ने प्रीति जिंटा के साथ गाली-गलौज की और उनका शोषण किया।
ये भी पढ़ें - कपिल शर्मा के आए बुरे दिन, चैनल ने मिलाया सुनील ग्रोवर से हाथ
विज्ञापन
6 of 7
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
इसके बाद प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ ना सिर्फ शिकायत दर्ज कराई थी बल्कि अपने शरीर पर मारपीट के निशान भी पुलिस को दिखाए। अपनी शिकायत में प्रीति ने नेस को लेकर ये तक कह दिया था कि नेस वाडिया उन्हें कमरे में बंद कर देते थे और उनके चेहर को सिगरेट से जलाते थे। उनका बिहेवियर प्रीति के लिए दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा था।
ये भी पढ़ें - क्या अब चमकेगा बॉबी देओल का करियर ? कमबैक फिल्म का पोस्टर आया
क्या वाकई प्रीति जिंटा अपने साथ हुए उस दौर को भूल चुकी हैं ? क्या वाकई प्रीति वो सब भूल चुकी हैं जो नेस वाडिया ने उनके साथ किया ? या फिर वो नेस को ये जताना चाह रहीं थीं कि देखो तुमसे अलग होकर मैं बेहद खुश और मेरी शादीशुदा जिंदगी भी काफी अच्छी चल रही है।
वजह चाहें जो भी रही हो, लेकिन मानना पड़ेगा कि प्रीति जिंटा ने जो किया है वो करने के लिए जिगर चाहिए। वरना कई ऐसे बॉलीवुड स्टार्स हैं जो इस तरह के भयानक वाकयों से गुजरने के बाद एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते।
ये भी पढ़ें - अवॉर्ड को लेकर अक्षय को ताना मारने वाली ट्विंकल ने अब कही ये बात