फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा ही नहीं इन 5 एक्ट्रेस का दिल आया विदेशी पर, एक ने तो 10 साल छोटे सेलिब्रिटी से की शादी

Thu, 31 Jan 2019 07:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Preity Zinta, Priyanka Chopra - फोटो : file photo
'डिंपल गर्ल' के नाम से मशहूर प्रीति जिंटा की खूबसूरती का तो हर कोई कायल है। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर में 'कल हो ना हो', 'वीर जारा' और 'दिल चाहता है' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जिसके बाद प्रीति ने आईपीएल का रुख किया और फिल्मों से दूरी बना ली। फिल्मी करियर ज्यादा आगे बढ़ता नहीं देख प्रीति ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी कर ली। प्रीति जिंटी के जन्मदिन पर जानते हैं ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में जिनका दिल किसी विदेशी पर आया।
विज्ञापन

2 of 6
Celina Jaitley - फोटो : file photo
सेलिना जेटली
अपना सपना मनी मनी, खेल, नो एंट्री जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ 2011 में शादी की। पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लांच करने गई थीं। यह लव एट फर्स्ट साइट था। सेलिना और पीटर के चार बच्चे हैं। साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था जिनका नाम विराज और विंस्टन है। इसके बाद साल 2017 में दोबारा मां बनीं और फिर से उन्हें जुड़वा बच्चे हुए। 
विज्ञापन

3 of 6
Radhika Apte - फोटो : file photo
राधिका आप्टे
वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी धाक जमा चुकीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी अपना जीवनसाथी विदेशी ही चुना। राधिका ने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजीशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर घर बसा लिया। 2011 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जब राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं। 

4 of 6
priyanka chopra - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा 
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा की शादी इस बीते साल की चर्चित शादियों में से एक थी। उन्होंने 10 साल छोटे अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से उदयपुर में शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका की रिसेप्शन पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। वहीं निक जोनस की बात करें तो उनका जन्म अमेरिका के टेक्सस में हुआ। निक पेशे से एक सिंगर, लेखक और एक्टर भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Madhuri Dixit - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
इस लिस्ट में अब बात करेंगे 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की। माधुरी का फिल्मी सफर बेहद सुपरहिट रहा है और उनकी एक मुस्कान और चेहरे के एक्सप्रेशन्स से सिनेमा हॉल में सीटियां और तालियां गूंज उठती थी। एक समय था जब माधुरी और एक्टर संजय दत्त शादी करने ही वाले थे कि संजय का नाम मुंबई बम ब्लास्ट से जुड़ गया और माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। वहीं, साल 1999 में कोई देरी ना करते हुए माधुरी ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली जो यूके के रहने वाले हैं। आज माधुरी के दो बच्चे हैं और माधुरी रियलिटी शोज में नजर आती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aashka Goradia-Brent Goble - फोटो : file photo
आशका गोराडिया
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने साल 2017 में विदेशी प्रेमी ब्रेंट गोबले के साथ शादी कर ली। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। ब्रेंट व्यवसायी और वेपन इंस्ट्रक्टर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें