फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भड़कीं प्रीति जिंटा, कहा- आठ साल पहले ही इन्हें...

Thu, 19 Mar 2020 05:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
preity zinta - फोटो : Social Media
निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च सुबह 5.30 बजे फांसी दी जाएगी। पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों की याचिका पर फैसला सुनाते हुए फांसी की सजा को बरकरार रखा है। हांलाकि दोषियों के वकील एपी सिंह ने कई मामलों का हवाला देते हुए 20 मार्च को होने वाली फांसी टालने का अनुरोध किया था। इससे पहले आज निर्भया के दोषियों की तीन याचिकाएं खारिज हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
preity zinta in videsh - फोटो : social media
16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुई इस घटना को सुनकर लोगों को दिल दहल गया था। लोग सड़क पर उतर आए थे और पूरे देश में हाहाकार मच गया था। लेकिन इसके बाद भी दोषियों की फांसी में इतना लंबा वक्त लग गया। बुधवार को अभिनेत्री रवीना टंडन ने इस मामले को लेकर भड़ास निकाली थी लेकिन अब प्रीति जिंटा ने भी इसपर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

3 of 4
preity zinta - फोटो : Social Media
प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया, 'हमारी पुरानी कानूनी प्रणाली के लिए धन्यवाद और मानव अधिकारों के नाम पर इन अमानवीय बलात्कारियों को अकल्पनीय अपराध के बाद भी अपील करने और जीने के लिए 8 साल और मिलते हैं। क्या यह न्याय है? इन्हें 8 साल पहले ही गोली मार दी जानी चाहिए थी।'
विज्ञापन

4 of 4
Raveena Tandon - फोटो : social media
इससे पहले रवीना टंडन ने भड़ास निकालते हुए ट्वीट किया था, 'वाह! यह न्याय में देरी कराने की अच्छी रणनीति है। इसे न्यायपालिका के साथ खिलवाड़ करना कहते हैं! जब उसने बलात्कार और हत्या की थी तब आपने उसे तलाक क्यों नहीं दिया?'

Coronavirus: सेल्फ आइसोलेशन में सोनम कपूर, सास से बात करने का वीडियो हुआ वायरल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें