फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में किया प्रवेश, पति आनंद अहूजा ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

Sun, 05 Jun 2022 01:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर, आनंद अहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रेग्नेंसी के बाद अभिनेत्री को खूब  बधाई दी जा रही है और वह इन दिनों वह अपने पति आनंद अहूजा के साथ इटली में अपना 'बेबीमून' मनाने में व्यस्त हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए दिखाया है कि कैसे वह अपने पति के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ - फोटो : Instagram
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति को छुट्टियों के लिए धन्यवाद कहा। अपने पहले बच्चे के साथ प्रेग्नेंट सोनम ने लिखा, "लव यू @आनंद अहूजा...बेस्ट बेबीमून के आयोजन के लिए थैंक यू"। इस वीडियो में सोनम अपना बेबी बंब फ्लॉन्ट करते हुए और प्राकृतिक नजारे दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनम अपने पति के साथ मजे करते हुए दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
सोनम की इस पोस्ट को उनके पति आनंद अहूजा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और अभिनेत्री के प्रेग्नेंसी के दौरान नौवें महीने में प्रवेश की तारीफ करते हुए लिखा- प्रेग्नेंसी में भी तुमने खुद को इतने बेहतरीन तरीके से रखा...बस अब आखिरी महीना। जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे आनंद और सोनम ने घोषणा की थी कि वे इस साल की शुरुआत में मार्च में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि इस कपल ने मई 2018 में शादी की थी और तब से ये फैंस के फेवरेट रहे हैं। पिछले महीने दोनों ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह भी मनाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम अगली बार फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे की सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2011 में इसी नाम की कोरियाई फिल्म की रीमेक है। फिल्म के सभी कलाकारों ने फरवरी 2021 में शूटिंग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें