साल 2015 में शादी के बंधन में कुणाल खेमू और सोहा अली खान अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी में है। सोहा अली खान इस साल मां बनने जा रही हैं और हाल ही में उन्होंने ट्विटर हैंडल पर अपने बेबी शावर की तस्वीरें शेयर की है।
विज्ञापन
2 of 6
अपने बेबी शावर के मौके पर सोहा पिंक कलर की सिल्क की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। फोटो में सोहा का देसी अंदाज देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
सोहा अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह दिखती हैं। तस्वीर में उनके पति कुणाल भी उनके साथ हैं और दोनों के चेहरे पर बच्चे के आने की खुशी साफ-साफ दिख रही है।
4 of 6
इस खास मौके को सोहा अपने दोस्तों और परिवार के संग सेलिब्रेट करती नजर आईं ।
विज्ञापन
5 of 6
इस साल के आखिर में सोहा बच्चे को जन्म देंगी। पूरा परिवार इस नए सदस्य के आने की खबर को लेकर बेहद उत्साहित है।
आपको बता दें कि योग दिवस के मौके पर सोहा ने अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीटर पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सोहा अपने बेबी बंप के बावजूद भी योग करती नजर आ रहीं थीं।