फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debina Bonnerjee: प्रेग्नेंसी में भी जमकर डांस करती नजर आईं देबीना बनर्जी, ताल से ताल मिलाते दिखे गुरमीत

Wed, 07 Sep 2022 11:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी - फोटो : insta
अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने और अभिनेता गुरमीत चौधरी ने कुछ दिन पहले ही जानकारी दी है कि वह दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। बता दें कि कपल ने बेटी लियाना के जन्म के केवल चार महीने बाद ही ये गुड न्यूज शेयर की है। फिलहाल दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। आज देबीना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी में भी जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखकर आप भी हैरान जरूर रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media
पूरी एनर्जी के साथ डांस करता दिखा कपल
साझा किए गए वीडियो में देबीना और गुरमीत को  पूरी एनर्जी के साथ डांस करते देखा जा सकता है। पावर कपल का डांस वीडियो देखने  के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए देबीना ने कैप्शन में लिखा- "हम दोनों साथ में हमेशा मैजिक क्रिएट करते हैं।"
विज्ञापन

3 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : Instagram
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी का डांस वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "गरमीत...देबीना डांस की क्वीन और डांस का किंग"। वहीं दूसरे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "मुझे आपका गॉर्जियस और ब्यूटीफुल डांस बहुत पसंद है"। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media
देबीना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। तस्वीर में गुरमीत एक हाथ से अपनी बेटी लियाना चौधरी को गोद में लिए हुए हैं। वहीं दूसरे हाथ से देबिना को पकड़े हुए हैं। देबिना, गुरमीत को गले लगाते हुए प्रशंसकों को सोनोग्राफी की फिल्म दिखाती नजर आ रही थीं। पोस्ट को शेयर करते हुए देबिना ने लिखा, "कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, वह भगवान द्वारा तय की गई होती हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता...यह एक आशीर्वाद है..हमारे परिवार को पूरा करने जल्द ही आ रहा है।" 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें