फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipasha Basu: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं बिपाशा बसु, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Sun, 28 Aug 2022 03:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिपाशा बसु और करण ग्रोवर के घर जल्दी ही बच्चे की किलकारीयां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस ने आज अपना लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
बिपाशा बसु - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में जानकारी दी है कि वह अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने हाल में प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरों के साथ इस गुड न्यूज को शेयर किया था। इसके बाद से करण और बिपाशा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। आज बिपाशा ने अपनी लेटेस्ट वीडियो साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है।

विज्ञापन

प्रेगनेंसी ग्लो में बेहद खूबसूरत लगीं बिपाशा
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम से एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया- 'जय माता दी'। वीडियो में वह अपने होने वाले बेबी को दुलारती नजर आ रही है और इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की मैक्सी स्टाइल ड्रेस में नो-मेकअप लुक में वीडियो साझा किया है। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता है।
यहां देखें वीडियो
विज्ञापन

फैंस ने लुटाया प्यार
बिपाशा बसु का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'आपकी मुस्कान देखकर मेरे चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है, इसलिए ही मुझे आपकी स्माइल की ब्यूटीनेस और ड्रेसिंग के बारे में यही चीज सबसे ज्यादा पसंद है। इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा- आप बहुत सुंदर लग रही हैं। बाकी फैंस भी इसी तरह से प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं और दिल वाली इमोटिकॉन्स के साथ अपनी गुड विशेज दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें