फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preeti Jhangiani Birthday: अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गई थीं प्रीति झंगियानी, 'मोहब्बतें' की ये अभिनेत्री अब दिखती है ऐसी

Mon, 17 Aug 2020 07:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रीति झंगियानी अपना जन्मदिन 18 अगस्त को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों की जीता। प्रीति झंगियानी ने अपने अभिनय की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा। अब लंबे समय से प्रीति झंगियानी बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति झंगियानी का जन्म 18 अगस्त साल 1980 में हुआ था। उन्होंने मलयालम फिल्म मज्हाविल्लू से अभिनय की शुरुआत की थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म मोहब्बतें थीं। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म में प्रीति झंगियानी के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मोहब्बतें की सफलता के बाद दर्शकों के बीच प्रीति झंगियानी की काफी चर्चा होने लगी थी, लेकिन वह धीरे-धीरे हिंदी सिनेमा से गायब होती चली गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म मोहब्बतें के बाद प्रीति झंगियानी ने अनर्थ, बाज, आवारा पागल दीवाना और एलओसी कारगिल सहित कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन वह इन सभी फिल्मों में अपनी पहली फिल्म की तरह ख्याति नहीं बटोर पाईं। बॉलीवुड में खास सफलता न मिलने के बाद प्रीति झंगियानी से दोबारा साउथ सिनेमा की ओर रुख करने का फैसला किया।

4 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे - फोटो : social media
बॉलीवुड के बाद प्रीति झंगियानी ने तमिल, तेलुगू, पंजाबी और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। प्रीति झंगियानी ने साल 2008 में मॉडल और अभिनेता परवीन डबास के साथ शादी की थी। इसके बाद 11 अप्रैल साल 2011 को प्रीति ने बेटे जयेश डबास को जन्म दिया था। फिल्मों से दूर अब प्रीति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें-वीडियो साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति झंगियानी बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम
40 साल की उम्र में भी प्रीति झंगियानी अपने आप को काफी फिट रखती हैं। हालांकि वक्त के अनुसार उनके लुक में काफी बदलाव देखने को मिलता है। उनकी पुरानी और नई तस्वीरों में यह बदलाव साफ देखा जा सकता है। वह आखिरी बार साल 2017 में आई राजस्थानी फिल्म तावड़ो द सनलाइट में दिखाई दी थीं। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI जांच की सुनवाई में हो रही है देरी, दिवंगत अभिनेता के पिता के वकील ने कही ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें