फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार एथलीट और अभिनेता हैं प्रवीण कुमार सोबती, कई मेडल जीतने के बाद 'भीम' बनकर घर-घर में हुए मशहूर

Thu, 03 Dec 2020 03:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : twitter
मशहूर कलाकार प्रवीण कुमार सोबती का जन्मदिन छह दिसंबर को होता है। वह न केवल अच्छे कलाकार हैं बल्कि मशहूर और गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट भी हैं। प्रवीण कुमार सोबती हैमर और डिस्कर थ्रो यानी गोला और चक्का फेंकने में एशिया में नंबर एक पर रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह दो ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : twitter
प्रवीण कुमार सोबती का जन्म छह दिसंबर 1947 को पंजाब के अमृतसर के पास सरहली गांव में हुआ था। उनकी 6 फुट 7 इंच लंबाई है। प्रवीण कुमार सोबती की शुरू से ही खेल की ओर रुचि रही थी, जिसकी वजह से वह भारतीय एथलीट बने। प्रवीण कुमार सोबती 60 और 70 के दशक में भारत के मशहूर एथलीट में से एक थे। उन्होंने हैमर और डिस्कर थ्रो में लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : twitter
बतौर एथलीट प्रवीण कुमार सोबती ने विश्वभर में कई पुरस्कार और मेडल हासिल किए थे। लंबे समय तक भारत को एक एथलीट के तौर पर सेवा देने के बाद प्रवीण कुमार सोबती ने अभिनय की ओर रुख करने का फैसला किया। वह पहली बार अभिनेता जितेंद्र और अभिनेत्री परवीन बॉबी की फिल्म रक्षा में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1982 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

4 of 5
प्रवीण कुमार सोबती - फोटो : twitter
फिल्म रक्षा में प्रवीण कुमार सोबती एक छोटे से किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने हमसे है जमाना, युद्ध, लोहा, शहनशाह, मिट्टी और सोना, आज का आर्जुन, जान और अजय सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपनी अमिट छाप छोड़ी। प्रवीण कुमार सोबती को उनकी फीजिक की वजह से ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में काम करने के बावजूद प्रवीण कुमार सोबती को असली पहचान मशहूर पौराणिक सीरियल महाभारत से मिली थी। उन्होंने साल 1988 में आए बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में भीम का किरदार किया था, जिसे दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा प्रवीण कुमार सोबती ने चाचा चौधरी सीरियल से भी खूब नाम कमाया था। उन्होंने इस सीरियल में साबू का रोल किया था, जिसे खूब पसंद किया गया। 

पढ़ें: ड्रग्स केस के बाद आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी में पति के साथ पहुंचीं भारती सिंह, डांस करती आईं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें