बीते शनिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक और दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी। मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्यूषा गरिमेला ने अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। उनका शव उनके फ्लैट से पुलिस ने बरामद किया था, जिसके साथ-साथ पुलिस को कथित तौर पर चार पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला था। इस सुसाइड नोट से ही पुलिस को इस केस में एक अपडेट मिली है, जिसमें उनकी मौत की वजह का खुलासा किया गया है। कथित तौर पर 36 वर्षीय फैशन डिजाइनर के सुसाइड की वजह उनके अकेलेपन को बताया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने इसके साथ ही यह खुलासा भी किया कि वह पिछले काफी समय से डिप्रेशन से भी लड़ रही थीं। लेकिन अभी इसपर डिजाइनर के परिवार या पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।