राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने एक महीने पहले अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी की थी । शादी 22 जनवरी को लखनऊ में हुई थी । इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड और राजनीति जगत के कई सितारे पहुंचे थे । वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक बब्बर ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर की जिससे वो चर्चा में आ गए हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
prateik babbar
दरअसल, प्रतीक बब्बर ने अपनी पत्नी सान्या के साथ एक टॉपलेस फोटो शेयर की है । इस फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है । प्रतीक बब्बर की पत्नी के साथ ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
विज्ञापन
3 of 5
prateik babbar
- फोटो : social media
बता दें प्रतीक बब्बर और सान्या एक-दूसरे को लगभग एक दशक से जानते हैं लेकिन दोनों ने साल 2017 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। सान्या एक राजनीतिक परिवार से आती हैं और उनके पिता पवन सागर बीएसपी के नेता हैं ।
4 of 5
Prateik Babbar
- फोटो : social media
प्रतीक ने सान्या को बीते साल गोवा में शादी के लिए प्रपोज किया था । मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रतीक बब्बर ने बताया था, ‘सान्या सबसे बेतरीन महिला हैं, जिनके साथ मैं अपनी जिंदगी गुजारना चाहूंगा। मुझे उनके साथ थोड़ा वक्त बिताने के बाद यह एहसास हो गया कि मुझे इन्हीं से शादी करना चाहिए।’
अगर प्रतीक बब्बर की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो कुछ समय पहले वो टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'बागी 2' में नजर आए थे । हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' रिलीज हुई है।