अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पिता अगर बड़ा सेलेब्रिटी है तो लोग उसके बच्चों से भी वैसी ही उम्मीद लगा बैठते हैं । लेकिन बच्चे अपना अलग मुकाम हासिल करते हैं और लोगों की उम्मीदें टूट जाती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने जमाने में पहले फिल्मी परदे और लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनके बच्चे बॉलीवुड में फ्लॉप हो गए। हालांकि उन्होंने बाकी क्षेत्रों में खूब नाम कमाया।
विज्ञापन
2 of 9
प्राण
आज प्राण की बर्थ एनिवर्सरी है इसलिए बातते हैं उनके बेटे के बारे में । प्राण अपनी बेहतरीन अदाकारी और उम्दा डायलॉग डिलिवरी के चलते हिंदी सिनेमा के सबसे कद्दावर अभिनेताओं में से एक थे। वो एक ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने हीरो से लेकर विलेन के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया।
विज्ञापन
3 of 9
प्राण
- फोटो : SELF
उनके टैलेंट को दादा साहेब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया, लेकिन क्या आपने उनके बेटे के बारे में कभी सुना है। वो क्या करते हैं और इस वक्त कहां हैं?चलिए हम आपको बताते हैं कि प्राण के बेटे अगर फिल्मी दुनिया में नहीं आए तो वो क्या कर रहे हैं ।
4 of 9
Pran
प्राण के दो बेटे और एक बेटी हैं। उन्हीं में से एक हैं सुनील सिकंद। सुनील काफी मशहूर ऐड फिल्ममेकर हैं। सुनील को पिता से एक्टिंग विरासत में मिली थी। वो चाहते तो एक्टिंग में ही करियर बना सकते थे। पिता के रसूख के बल पर उन्हें अच्छी-खासी फिल्में भी मिल जातीं, लेकिन सुनील शायद अपने दम पर ही कुछ करना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 9
सुनील सिकंद
प्राण के बेटे सुनील ने एक्टिंग से इतर किसी और फील्ड में उनका नाम रोशन करने की सोची । उन्होंने बिना किसी सोर्स के अपने दम पर ऐड इंडस्ट्री में कदम रखा और इसमें उन्हें जबरदस्त कामयाबी भी मिली । आज वो इंडिया के टॉप ऐड फिल्ममेकर्स में से एक हैं ।
विज्ञापन
6 of 9
सुनील सिकंद
सुनील सिकंद आलिया भट्ट से लेकर श्रद्धा कपूर तक कई टॉप स्टार्स के साथ सक्सेसफुल विज्ञापन बना चुके हैं। इसके अलावा वो कई और विज्ञापन बना चुके हैं जिनमें कोल्ड ड्रिंक से लेकर गाड़ियां तक शामिल हैं। सुनील के लिए इससे बड़ी उप्लब्धि और क्या होगी कि उन्हें ब्रिटिश सिंगर डीडो ने अपने लिए एक वीडियो डायरेक्ट करने के लिए साइन किया।
विज्ञापन
7 of 9
अपनी मां के साथ सुनील सिकंद
इस वीडियो के लिए इंडिया से पांच मशहूर निर्देशकों का चयन हुआ था लेकिन उनमें डीडो को सुनील का आइडिया पसंद आया। बचपन से सुनील फिल्मों को लेकर पागल थे । उन्हें अपने पिता और अमिताभ बच्चन की फिल्में खासा पसंद हैं। अमिताभ और प्राण की 'अमर अकबर एंथोनी' तो सुनील ने करीब 19 बार देखी।
8 of 9
सुनील सिकंद
- फोटो : pransikand.com
बड़े होने पर सुनील को एहसास हुआ कि फिल्में उनकी दुनिया नहीं हैं। अब उन्हें ऐड फिल्में अच्छी लगने लगी थीं। 2002 में सुनील ने अपने दोस्त के एक बैंड के लिए म्यूजिक वीडियो बनाया जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने एक एंटरटेनमेंट चैनल के लिए काम किया जिसमें वो ना सिर्फ प्रोमो हेड थे बल्कि लिखते और एडिटिंग भी करते थे।
आजकल सुनील बूटपॉलिश डॉट कॉम के लिए ऐड डायरेक्ट करते हैं। उनके डायरेक्ट किए कुछ विज्ञापनों को अवॉर्ड्स तक मिल चुके हैं। उनकी एक फिल्म नेशनल ज्योग्राफिक चैनल का हिस्सा थी और इसे 2013 में एबी अवॉर्ड्स में सिल्वर मेडल मिला। आज प्राण भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्हें अपने बेटे की इस कामयाबी पर फक्र होता ।