फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री रविशंकर प्रसाद के 'मंदी कहां है?' वाले बयान पर गुस्साया ये एक्टर, ऐसे दिया जवाब

Mon, 14 Oct 2019 11:08 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prakash Raj - फोटो : Social Media
देश की अर्थव्यवस्था में मंदी की रिपोर्ट को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खारिज करते हुए शनिवार को एक प्रेस कॉन्फेंस में कहा था कि वह रिपोर्ट (बेरोजगारी पर एनएसएसओ रिपोर्ट) झूठी है। उन्होंने कहा था कि अगर देश में मंदी होती तो दो अक्तूबर को रिलीज हुईं तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की होती। अर्थव्यवस्था दुरुस्त है तभी फिल्मों ने इतनी कमाई की है।  इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने इसकी निंदा की। इस बीच फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने रविशंकर के बयान पर तंज कसा है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर भाजपा पर निशाना साधने वाले एक्टर प्रकाश राज ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के बयान पर चुटकी ली।  प्रकाश राज ने ट्वीट किया- 'अगर तीन फिल्मों की 120 करोड़ की कमाई से स्वस्थ इकोनॉमी का पता चलता है। क्या अब आप लीड रोल में अपने लीडर के साथ फिल्में बनाना शुरू करेंगे?'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद - फोटो : ANI
बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फिल्मों के एक दिन में 120 करोड़ रुपये कमाने वाले बयान को लेकर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान को वापस लेता हूं। प्रसाद ने कहा, 'मीडिया से बातचीत का मेरा पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। फिर भी मुझे यह जानकर खेद है कि मेरे बयान के एक हिस्सा को गलत तरीके से लिया गया। एक संवेदनशील नागरिक होने के नाते मैं अपना बयान वापस लेता हूं।'

4 of 5
Prakash Raj - फोटो : Social Media
हाल ही में प्रकाश राज ने ममल्लापुरम में पीएम मोदी के सफाई करने पर भी सवाल उठाए थे। प्रकाश राज ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'नेताओं की सुरक्षा कहां गायब हो गई है। आखिर आपने उन्हें एक कैमरामैन के साथ अकेला साफ-सफाई के लिए क्यों छोड़ दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज ने आगे लिखा- 'जब विदेशी मेहमान यहां आए हुए हैं, तब संबंधित विभाग ने सफाई नहीं करने की कैसे हिम्मत दिखाई। यूं ही पूछ रहा हूं (#justasking)।' 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें